चितकारा यूनिवर्सिटी में 2 छात्राओं के लापता होने की अफवाह से हड़कंप, देर रात छात्रों का प्रदर्शन

by

सोशल मीडिया पर छात्राओं की मौत की खबर वायरल, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार बोले- पूरी तरह अफवाह

चितकारा यूनिवर्सिटी में रात को जुटे छात्र, CCTV फुटेज जांचने की मांग; पुलिस ने शिकायत ली

हरिन्द्र सिंह निक्का। पटियाला : चितकारा यूनिवर्सिटी में शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर दो छात्राओं के लापता होने और उनकी मौत की खबर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। खबर फैलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी परिसर में एकत्र हो गए और प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कर्नल राकेश शर्मा ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का दावा था कि यूनिवर्सिटी की दो छात्राएं लापता हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद छात्रों के पास इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी या आधिकारिक पुष्टि नहीं थी। छात्रों ने मांग की कि मामले की सच्चाई सामने लाई जाए और कैंपस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जाए।
कुछ छात्रों ने हॉस्टल से रात के समय कथित तौर पर आवाजें आने और कैंपस में एंबुलेंस की आवाजाही को लेकर भी सवाल उठाए। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच बहस भी हुई।
हंगामे के बीच रजिस्ट्रार कर्नल राकेश शर्मा ने छात्रों को बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में दो छात्राओं की मौत जैसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों को गलत और अफवाह बताते हुए बिना पुष्टि किसी सूचना पर विश्वास न करने की अपील की।
बनूर के DSP सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्रों की शिकायत ले ली है। अब उपलब्ध जानकारी और रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। यदि किसी छात्रा के लापता होने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कैंपस में स्थिति शांत बताई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Ravi nadan Shastri Honoured by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.31 : Renowned bhajan singer Ravi nadan Shastri Ji Maharaj from Vrindavan was felicitated by members of the Bharat Sanatan Dharma Mahavir Dal during the Ram Navami festival and bhajan sandhya organised by...
article-image
पंजाब

225 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार : एसआई रमनदीप कौर अगुआई में पुलिस पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई

गढ़शंकर, 22 दिसंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार से 225 नशे की गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया गया की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवंबर से पहले HRTC बेड़े में शामिल होंगी 350 नई बसें, परिवहन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सुरजीत

सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, तीन वर्षों में 1000 नई बसें शामिल करने के लक्ष्य को मिलेगी रफ्तार कहा, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक बेहतर होगी बस सेवा, HRTC होगा और आधुनिक एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

9 सितंबर को गुरदासपुर जाएंगे पीएम मोदी, बाढ़ प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

चंडीगढ़ : पीएम नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे, जहां हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति का आकलन करेंगे और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!