नशे ने छीना भाइयों का प्यार : बरनाला में बड़े भाई ने की छोटे भाई की बेरहमी से हत्या

by

बरनाला : जिले के पुलिस थाना धनौला के अंतर्गत आने वाले गांव कुब्बे के रहने वाले एक बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई की गंडासे (धारदार हथियार) से बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है।

मृतक का शव बरनाला और लोंगोवाल की सीमा पर स्थित एक खेत से मिला है। मृतक की पहचान हरजीत सिंह (32 वर्ष), पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव कुब्बे, जिला बरनाला के रूप में हुई है। हत्या करने वाले आरोपी की पहचान मृतक के बड़े भाई गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है, जिसने अपने भाई के सिर पर गंडासे मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में जहां हरजीत सिंह की हत्या हुई है।

वहीं, उसका दोस्त संदीप सिंह भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस मामले के संबंध में डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इलाके में हत्या का एक मामला सामने आया है, जिस पर थाना लौंगोवाल पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मृतक हरजीत सिंह और गुरदीप सिंह सगे भाई हैं। उनकी जमीन गांव कुब्बे के पास लगते गांव बुगरां (थाना लोंगोवाल) में आती है। बीते दिनों दोनों भाइयों और मृतक के दोस्त संदीप सिंह का आपस में झगड़ा हुआ था।

नशे से रोकना बना हत्या की वजह

झगड़े का मुख्य कारण यह था कि बड़ा भाई गुरदीप सिंह अपने छोटे भाई को नशा करने से रोकता था। कल जब हरजीत अपने दोस्त के साथ खेत में मोटर पर बैठा था, तो उसका बड़ा भाई वहां पहुंच गया। दोनों भाइयों के बीच बहस शुरू हो गई। इस झगड़े में गांव का एक युवक संदीप सिंह घायल हो गया, जो वहां से चला गया, लेकिन हरजीत सिंह और उसका बड़ा भाई गुरदीप आपस में लड़ते रहे। इसी दौरान गुरदीप ने छोटे भाई के सिर पर गंडासा मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

मृतक पर दर्ज थे कई गंभीर मामले

डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अविवाहित था। वह अपने भाई के साथ ही रहता था। मृतक पर पहले भी धारा 302 (हत्या) समेत नशे के कई मुकदमे दर्ज थे और वह नशे का आदी था। बड़ा भाई उसे अक्सर नशा करने से रोकता था, जिसके कारण यह विवाद हत्या तक जा पहुंचा। मृतक के चचेरे भाई के बयानों के आधार पर गुरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मौके पर लौंगोवाल पुलिस और फॉरेंसिक टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं।

खेती का काम करते थे दोनों भाई

गांव के सरपंच हरदेव सिंह ने बताया कि दोनों भाई खेती के साथ-साथ सब्जी का काम भी करते थे। पिछले कुछ दिनों से नशे के कारण दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस जांच के बाद ही हत्या की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पठानकोट में सीएम पंजाब भगवंत मान ने 40 लाख लोगों के फोन में करवा दी टूं-टूं : सीएम मान ने कहा 1 ​सितंबर से दोबारा होगी लोगों के मोबाइलों पर टूं-टूं

पठानकोट : पंजाब सरकार द्वारा ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत प्रदेश की लगभग 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता की राशि जमा करवाने का निर्देश दे दिया है। पठानकोट के ब्लॉक...
article-image
पंजाब

सेवा भावना से गौशालाओं में हो गऊओं की सेवा : विजय चोपड़ा

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बसी गुलाम हुसैन के महंत उदय गिरि जी के मार्गदर्शन में गऊशाला की स्थापना होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट बस्सी गुलाम हुसैन द्वारा स्थापित सिद्धयोगी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 15 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्यप्रदेश : दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने का मामला – खन्ना ने लिया कड़ा नोटिस, मामला उठाया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष

होशियारपुर 3  अक्तूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मंदसौर, मध्यप्रदेश में दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने के मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए इसे...
Translate »
error: Content is protected !!