दर्दनाक….. डोडा में वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

by

जम्मू-कश्मीर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, कई जवान घायल

2-3 जवानों की हालत अभी नाजुक

एएम नाथ। जम्मू :  भारतीय सेना के साथ बड़ा दर्दनाक और दुखद हादसा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में वीरवार दोपहर सेना की एक गाड़ी अचानक गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक रहा कि इसमें 10 जवानों की जान चली गई। इसके अलावा 10 के करीब ही जवान हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी मिल रही है कि घायल जवानों में भी 2-3 जवानों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। जिन्हें एयरलिफ्ट करके स्पेशल मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए उधमपुर के आर्मी कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहीं बाकी घायल जवानों का उपचार डोडा में ही चल रहा है। वह लगातार मेडिकल ऑब्ज़र्वेशन में हैं।
जानकारी के अनुसार, सेना के साथ यह भीषण हादसा डोडा स्थित खानी टॉप इलाके में भद्रवाह-चंबा रोड पर हुआ। उस वक्त 20 जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे, तभी गाड़ी चला रहे सेना के चालक ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। जिसके बाद गाड़ी सीधा खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत आर्मी और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मुश्किल इलाके और खराब मौसम के बावजूद तेजी से बचाव और राहत का काम शुरू किया गया। घायल जवानों को मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया और इसके बाद उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया।

————————–
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं

इस भीषण हादसे को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा, ”डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे से बहुत दुख हुआ, जिसमें हमने इंडियन आर्मी के 10 बहादुर जवानों को खो दिया। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल जवानों को मेडिकल केयर मिल रही है और सबसे अच्छा इलाज पक्का करने के लिए सभी ज़रूरी निर्देश दिए गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में देश हमारे आर्म्ड फोर्सेज़ और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।”
————————-
जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सेना के साथ हुए इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ”डोडा में एक दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में, पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। सीनियर अधिकारियों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।”
—————————-
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा हादसा दुखद

वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “अभी-अभी मैंने डोडा के DC, श्री हरविंदर सिंह से बात की। भद्रवाह-चंबा रोड पर सेना के वाहन के साथ दुखद हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिसमें 10 जवानों की जान चली गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कमांड हॉस्पिटल उधमपुर में भर्ती कराया गया है। मैंने कमांड हॉस्पिटल के इंचार्ज मेजर जनरल (डॉ.) संजय शर्मा से भी बात की है, जो मुझे रेगुलर अपडेट दे रहे हैं। हर संभव मेडिकल मदद दी जा रही है। हमारे बहादुर जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

18 से 20 मार्च तक आनंदपुर साहिब रोड़ डाइर्वट

ऊना: होला मोहल्ला मेला आनंदपुर साहिब के दृष्टिगत यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऊना से नालागढ़ व चंडीगढ़ जाने वाहनों के लिए यातायात 18 से 20 मार्च तक डाइर्वट किया गया...
article-image
पंजाब

2 से अधिक जीवित बच्चों वाले दंपतियों के लिए कई दंडात्मक संबंधित निजी विधेयक प्रस्तुत किया कांग्रेस विधायक ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर

चंडीगढ़ । जालंधर उत्तर से कांग्रेस विधायक अवतार सिंह जूनियर ने पंजाब में जनसंख्या नियंत्रण उपायों को लागू किए जाने के मकसद से एक कानून की मांग करते हुए दो से अधिक जीवित बच्चों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

*सरकार ने न किसी मन्दिर से कोई पैसा लिया न भविष्य में लेने का कोई विचार- मुकेश अग्निहोत्री*

*उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की मध्य जलेब में हुए शामिल* रोहित जसवाल। मंडी, 2 मार्च। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 में देवी-देवताओं के साथ निकली श्री राज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरपंच हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी लद्दाख से गिरफ्तार

मोगा :  कस्बा बाघापुराना में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू को लद्दाख...
Translate »
error: Content is protected !!