भरमौर की सचुईं पंचायत के दो युवक लापता

by

पूरे दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिला सुराग

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर क्षेत्र की सचुईं पंचायत के दो युवक लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक भरमाणी माता मंदिर के ऊपर स्थित जंगल क्षेत्र की ओर गए थे, जहां वर्तमान में कई फीट हिमपात हो चुका है।
युवकों के लापता होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। इसके बाद स्थानीय युवाओं, मलकौता गांव के लोगों और बचाव दल ने मिलकर आज पूरे दिन जंगल क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। भारी बर्फबारी, कड़ाके की ठंड और दुर्गम भू-भाग के बावजूद लगातार तलाश की गई।
हालांकि, पूरे दिन के प्रयासों के बाद भी लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। मौसम की खराब स्थिति और बर्फ की मोटी परत के चलते शाम के समय सर्च अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
प्रशासन और स्थानीय लोगों के अनुसार, कल फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में दोनों युवकों की सलामती को लेकर चिंता बनी हुई है और लोग उनके सुरक्षित मिलने की कामना कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जो आज पूछते हैं सरकार कैसे बनेगी, वही पूछते थे राज्य सभा कैसे जीतेंगे : जयराम ठाकुर

नालागढ़ के विकास के लिए हमेशा जूझते रहते हैं केएल ठाकुर डेढ़ साल से प्रदेश विकास के बजाय घोटालों पर केंद्रित रही सुक्खु सरकार एएम नाथ। सोलन/ नालागढ़ : भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम आदर्श ग्राम योजना में 23 गांवों के विकास पर खर्चे जा रहे 3.59 करोड़ – एडीसी

रोहित जसवाल । ऊना, 3 दिसम्बर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के ज़िला ऊना में चयनित 23 गांवों के लिए 3 करोड़ 59 लाख 20 हजार की राशि जारी की गई है। इसमें से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव व्यय संबंधी आकलन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने दरें निर्धारित

एएम नाथ। चंबा 22 मार्च :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने  उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार तथा राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यय निगरानी के लिए  विभिन्न वस्तुओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता विषय पर निकाली जन-जागरूकता रैली

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आयोजित हो रहा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के...
Translate »
error: Content is protected !!