नाहन चौगान में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ध्वज फहराकर भव्य परेड की ली सलामी

by
गणतंत्र दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित
एएम नाथ। नाहन, 26 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की।May be an image of text
कार्यक्रम का आगाज विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड द्वारा दी गई सलामी लेकर किया गया। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, सहित विभिन्न स्कूलों की 16 टुकड़ियों ने भाग लिया। इस परेड का नेतृत्व पुलिस उप निरीक्षक अच्छर सिंह ने किया।May be an image of temple and text
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी, भारत के इतिहास में एक ऐसी तारीख है जब भारतीय गणतंत्र की नींव रखी गई, इसी दिन सन 1950 को स्वतंत्र भारत देश ने अपने संविधान को अपनाया था, जिसके साथ भारत सही अर्थो में गणतंत्र बना। उन्होंने देश व प्रदेश के महान सपूतों और देशभक्तों को नमन किया, जिन्होंने देश को स्वाधीनता दिलवाने में कुर्बानियां दी।May be an image of one or more people and text
उन्होंने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि आज के दिन हम सब देशवासी उन सभी दूरदर्शी जन नायको का कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते है जिन्होंने हमारे भव्य और प्रेरक संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शांतिप्रिय नागरीको ने सदैव संविधान के मूल्यों एवं सामाजिक सौहार्द को सशक्त किया और संविधान के आदर्शो के प्रति सदैव अपनी निष्ठा व्यक्त की है।May be an image of one or more people and text
उन्होंने कहा कि विभिन्न चुनौतियों को स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार ने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए संसाधनों के सृजन पर बल दिया है। संसाधनों के सही इस्तेमाल से राज्य को पिछले 3 वर्षो में 26 हजार 683 करोड़ रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां निराश्रित बच्चों को सहारा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत सरकार ने एक अभिभावक के रूप में इन बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा प्रदान किया है। ऐसे लगभग छः हजार बच्चों की शिक्षा, स्टार्ट-अप आरंभ करने, घर बनाने के लिए भूमि एवं धनराशि सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है।May be an image of text that says "डूस RENDS"
उन्होंने हरित क्रांति व श्वेत क्रांति का श्रेय देशवासियों को देते हुए कहा कि आज देश में औद्योगीकरण बडा है, हर क्षेत्र मे हम आगे बडे है। उन्होंने प्रदेश के विकास में पूर्व की सरकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के विकास में हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की अहम भूमिका रही है
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने डाॅ. यशवंत सिंह परमार स्मारक व शहीद स्मारक पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें रीत व पुष्पांजलि भी अर्पित की।May be an image of text that says "IDS DO เนม"
विधानसभा अध्यक्ष के उद्बोधन के उपरांत स्थानीय स्कूलों और अन्य संस्थानों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में जिला सिरमौर में उत्कृष्ट कार्य कर अपना अहम योगदान देने के लिए 29 पुलिसकर्मियों, 3 वन विभाग कर्मी, रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।May be an image of wedding
इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी, सचिव विधानसभा यशपाल शर्मा, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, पूर्व विधायक अजय बहादुर, सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3970 पद भरे जाएंगे : जल शक्ति विभाग में पैरा वर्कर भरने को सहमति

शिमला : हिमाचल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जल शक्ति विभाग ने पैरा वर्कर भरने को सहमति दे दी है। इनमें ठेकेदारों द्वारा संचालित लगभग 600 स्कीमों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 जनवरी को होंगे आयोजित – संदीप ठाकुर

सोलन :  ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा 20 जनवरी, 2024 को 25 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार रावी नदी में गिरी : 2 अध्यापकों की मौत, 2 गंभीर घायल

एएम नाथ।   भरमौर :  भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खड़ामुख होली-उतराला मार्ग पर कार हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में दो अध्यापकों की मौत हो गई। जबकि 2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चक्की वाया दुनेरा- चम्बा उच्च मार्ग हल्के वाहनों के परिचालन के लिए शुरू – उपायुक्त अपूर्व देवगन आज शाम तक भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास जारी

 चम्बा, 17 अगस्त  : चक्की वाया दुनेरा- चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया है । उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!