सभी वर्गों के सर्वांगीण व संतुलित विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

by
चड़ी में 2 लाख से बनने वाले गोरखा भवन का किया शिलान्यास, निर्माण हेतु 1 लाख रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा
एएम नाथ। शाहपुर, 27 जनवरी :  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सभी वर्गों के सर्वांगीण एवं संतुलित विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। प्रदेश हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर आम जनमानस को राहत देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
केवल सिंह पठानिया सोमवार को चड़ी पंचायत में गोरखा भवन की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में चड़ी पंचायत में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से लगभग 68 लाख रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की गई है।
उन्होंने कहा कि 2 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गोरखा भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने गोरखा भवन के निर्माण के लिए 1 लाख रुपये अतिरिक्त धनराशि देने की भी घोषणा की।
उपमुख्य सचेतक ने कहा कि आने वाले समय में चम्बी वाली माता मंदिर परिसर के विकास के लिए भी समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि मंदिर परिसर को और अधिक सुंदर एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।
उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मेहनत से ही क्षेत्र में विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुदेश देवी ने पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।
गोरखा महिला मंडल की अध्यक्ष रंजना राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा गोरखा भवन के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु समुदाय की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में रविंद्र राणा एवं सुरेश थापा ने भी अपने विचार रखे और उपमुख्य सचेतक का आभार जताया।
गोरखा समुदाय की ओर से मुख्यातिथि को गुरखाली टोपी एवं खुखरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बीडीओ रैत कमलजीत, डीएफओ अमित शर्मा, सहायक अभियंता विद्युत आशीष, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, उपप्रधान पंकज, रवीन्द्र राणा, सुरेश थापा, अजय थापा, पवन गुरुंग, सुशील शर्मा, कामना चौधरी, नरेश, पूर्व प्रधान सुनीत, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गोरखा समुदाय के लोग एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कूल-कॉलेज बंद करने के मामले में अपना-पराया कर रही है सरकार ….शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र ननखड़ी से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता कौल नेगी के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर...
हिमाचल प्रदेश

अल्पावधि कोर्सों के लिए पंजीकरण 15 मार्च तक

ऊना 25 फरवरी: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-3 के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में लाईट मोटर व्हीकल ड्राईवर तथा इलैक्ट्रिशियन डोमैस्टिक सोलूशन टेªड में निःशुल्क अल्प अवधि कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस बारे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसा : श्रद्धालुओं का ट्राला खाई में गिरने से 18 से 20 श्रद्धालु जख्मी

चिंतपूर्णी, 24 जुलाई हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार को पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्राले खाई में गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा कर रही राजनीति ,राजेश धर्माणी बोले-UCC हिमाचल के लिए ठीक नहीं

 रोहित जसवाल।बिलासपुर : यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC) पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने पलटवार किया है। उन्होंने सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए बोला...
Translate »
error: Content is protected !!