महलोग क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने में मनाया गणतंत्र दिवस

by

एक्ससर्विस मेन लीग गोयला का किया गठन

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी (तारा) : देशभक्ति से ओत प्रोत मेहलोग क्षेत्र के दर्जनों पूर्व सैनिकों ने भी मिलकर पहली बार गोयला में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।

पूर्व आनरेरी नायब सूबेदार अशोक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने मिलकर गोयला एक्ससर्विस मैन लीग का गठन भी किया। इस लीग के माध्यम से मेहलोग के हर गांव में युवा पीढ़ी को देश प्रेम का जज्बा जागृत करने व सेना के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भिन्न भिन्न अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
इस गणतंत्र दिवस पर पूर्व कैप्टन दिला राम व पूर्व सैनिक लीग गोयला के चेयरमैन कृष्ण सिंह कंवर समारोह में बतौर मुख्य मौजूद हुए व उन्होंने तिरंगा फहरा कर राष्ट्रीय गान गाया । इस अवसर पर क्षेत्र के शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सबसे वयोवृद्ध पूर्व कैप्टन दिला राम ने तिरंगे झंडे व गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे विस्तार से बताया।
जिन पूर्व सैनिकों ने 1965, 1971 व अन्य 1999 के युद्ध मे दुश्मनों के छक्के छुड़ाये थे उन्होंने अपने अनुभव व विचार सांझा किये । शेरला के पूर्व सूबेदार अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें गर्व है कि उनके परिवार में पांच पूर्व सैनिक है।इस अवसर पर सात पंचायतों के विभिन्न गांव के 28 पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर पूर्व कैप्टेन दिला राम, कृष्ण सिंह कंवर,बहादुर सिंह कंवर,कैप्टेन देवी दत्त राज, पूर्व सैनिक मुकेश ठाकुर, अशोक कुमार, सुरेंदर कुमार, कुलदीप कुमार, सुरिन्दर कुमार, बाबू राम, पवन कुमार, जयचंद ठाकुर, विजय कुमार, विनोद शर्मा, हरीश कुमार, मान सिंह, राम किशन, हुकमी दत्त,विजय कुमार, केदार नाथ शर्मा, सोहन लाल वर्मा, राम प्रसाद शर्मा, सागर चंद दाड़वा, कमल देव सुआ,बृज लाल, बलबीर सिंह छियाछी सहित अन्य सैनिक मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का अध्यक्ष बनना लगभग माना जा रहा तय : नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चा में ये है यह 3 नाम

एएम नाथ। शिमला :। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हमेशा चौंकाने वाले निर्णय लेने के लिए जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह के निर्णय की आहट सुनाई दे रही है। हाईकमान से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया विभिन्न सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने 28 जनवरी को जिला मुख्यालय चम्बा में केंद्रीय राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुलाहकड़ी व राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे : पहले चरण में 325 पद, 20 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति

शिमला : पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे। पहले चरण में 325 पद भरने का मामला हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के पास भेजा जा रहा है। पंचायत सचिवों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ही माता-पिता : जिन बच्चों के मां.बाप नहीं

शिमला : मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करेगी। इसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च एवं...
Translate »
error: Content is protected !!