ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में सस्पेंड होंगे लाइसेंस….नशामुक्त ऊना और सड़क सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे : डीसी जतिन लाल

by
च्चों के बाइक-स्कूटी से स्कूल आने पर होगी कार्रवाई, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की तय होगी जवाबदेही
रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले को नशामुक्त बनाने और सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित करने के लिए प्रशासन द्वारा और अधिक सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों का बाइक या स्कूटी से स्कूल आना गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है और इस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।May be an image of studying and text
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इस संबंध में एसडीएम विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
उपायुक्त मंगलवार को डीआरडीए बैठक हाल में एन-कॉर्ड (राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति तथा इसके उपरांत आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में लाइसेंस होंगे सस्पेंड
उपायुक्त ने जिले में ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना कानून का गंभीर उल्लंघन होने के साथ-साथ आमजन के जीवन और सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।May be an image of studying
इसके अतिरिक्त ओवर-स्पीडिंग, खतरनाक ड्राइविंग, ओवरलोडिंग तथा संज्ञेय अपराधों के मामलों में भी किसी प्रकार की ढील न बरतने और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
ब्लैक स्पॉट्स सुधारें, बाजारों में सख्ती से लागू हों नो-पार्किंग व नो-वेंडिंग जोन
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं, ताकि हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
उन्होंने सभी प्रमुख बाजार क्षेत्रों में घोषित नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन को सख्ती से लागू करने तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड्स की संख्या बढ़ाई जाए तथा बैरियर और रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाएं।
नेशनल हाईवे पर स्थित दी-हट्टी स्ट्रेच को दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए वहां विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
स्कूलों में नशा निवारण की नियमित शपथ
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली के दौरान नशा निवारण की नियमित शपथ दिलाई जाए। इसके अलावा नशा निवारण और सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालयों में नियमित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं।
इन कार्यक्रमों की मासिक रिपोर्ट डीसी और एसपी कार्यालय को नियमित रूप से भेजने के निर्देश भी दिए गए।May be an image of text
‘अपना विद्यालय’ कार्यक्रम के तहत स्कूलों का नियमित दौरा करें अधिकारी
जतिन लाल ने ‘अपना विद्यालय’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय गोद लेने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से स्कूलों का दौरा करें और विद्यार्थियों से नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर संवाद करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इस दिशा में विशेष जोर है और सभी अधिकारियों को इस सोच के अनुरूप जिम्मेदारी से अपने दायित्व निभाने चाहिए।
निजी नशा निवारण केंद्रों पर रहेगी कड़ी नजर
उपायुक्त ने जिले में संचालित निजी नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्रों की सघन निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में कार्यरत स्टाफ, स्वयंसेवियों तथा भर्ती व्यक्तियों का अद्यतन रिकॉर्ड पुलिस और प्रशासन के पास उपलब्ध होना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
फरवरी में आयोजित होगी एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत ऊना जिले में फरवरी के दूसरे सप्ताह एक जागरूकता वॉकाथॉन आयोजित की जाएगी। इसमें शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।*
*पहली बार सस्पेंड, बार-बार नियम तोड़ने पर रद्द होगा लाइसेंस : एसपी
बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में पहली बार लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा, जबकि बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस पूरी तरह रद्द किए जाएंगे।
उन्होंने सभी विभागों से अपील की कि नशे और सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों, विशेषकर नशे की सप्लाई या ग्रहण करने,बच्चों द्वारा वाहन चलाने तथा अन्य नियम उल्लंघनों की सूचनाएं पुलिस के साथ साझा करें।
बैठक में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, उपायुक्त आबकारी विशाल गोरला, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल, डीएसपी मोहन रावत, डीएसपी अनिल पटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष निर्वाचन में माॅडल कोड आॅफ कंडक्ट कमेटी की अहम भूमिका : कमेटी के सदस्यों को आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी

धर्मशाला, 29 फरवरी। लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए कांगड़ा जिला में गठित जिला स्तरीय आदर्श आचार संहिता की स्थायी समिति के सदस्यों को चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में एड्स जागरूकता के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को रेड रिबन क्लब तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ब्लॉक किहार के संयुक्त तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोल्डी ने हिमाचल के उपमुख्यमंत्री अग्रिहोत्री को उनके निवास पर जाकर दी वधाई

गढ़शंकर : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गढ़शंकर से एक दर्जन कार्याकर्ताओं के साथ हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकश अग्रिहोत्री को उनके निवास गोंदपुर जयचंद में जाकर वधाई दी और फूलों के गुलदस्ते...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बम धमकी से हड़कंप….डीसी कार्यालय हमीरपुर खाली व पुलिस-बम निरोधक दस्ते जुटे – अभी तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

एएम नाथ। हमीरपुर :  डीसी कार्यालय हमीरपुर को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है। शुक्र वार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई इस...
Translate »
error: Content is protected !!