अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: तीसरे दिन 84 कलाकारों ने दिए ऑडिशन, अब तक 407 प्रतिभागी शामिल

by

मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच के लिए चयन प्रक्रिया जारी, भटियात-डलहौजी के कलाकारों का ऑडिशन संपन्न

17 से 20 जुलाई तक शेष उपमंडलों और बाहरी जिलों के कलाकारों के होंगे ऑडिशन

एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया लगातार जारी है। गुरुवार को आयोजित ऑडिशन के तीसरे दिन उपमंडल भटियात और डलहौजी के 84 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अब तक कुल 407 कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए ऑडिशन दे चुके हैं।
जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चंबा में आयोजित की जा रही है। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोकगायक, लोकनर्तक और अन्य सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े कलाकार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन तक नगर परिषद चंबा, उपमंडल चंबा, भटियात तथा डलहौजी के कलाकारों के ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।
तुकेश शर्मा ने कहा कि मिंजर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेषज्ञों की उपस्थिति में ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि ऑडिशन का अगला चरण 17 जुलाई को उपमंडल सलूणी एवं तीसा के कलाकारों के लिए आयोजित होगा। इसके बाद 18 जुलाई को उपमंडल भरमौर और पांगी के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जबकि 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन ने सभी पात्र कलाकारों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑडिशन स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA रामकुमार चौधरी को स्टोन क्रेशर पर हाईकोर्ट से लगा झटका : आईपीएस इल्मा अफरोज से भी हो चुका है टकराव

एएम नाथ।  शिमला. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला सोलन के बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में स्थापित स्टोन क्रशरों पर नियमों का उल्लंघन कर संचालन करने से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है। हाइकोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बैंक की भूमिका अति महत्वपूर्ण: डॉ. अमित शर्मा

योजनाओं के पात्रों को ऋण देने में उदारता दिखाएं बैंक, ऊना ज़िला के बैंको ने वित्त वर्ष 2021-22 में बांटे 1592.42 करोड़ के ऋण ऊना  : आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ढली बस अड्डे का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण : मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी रहे उपस्थित

रोहित भदसाली।  शिमला, 05 सितंबर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवं लोक निर्माण एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भागवत कथा में महाराज परीक्षित की कथा व कलियुग के गुण अवगुण के बारे बताया : पलांखवाला में श्रीमदभागवत कथा हवन व पूर्णाहुति के साथ हुई संपन्न

बद्दी, 18 अप्रैल (तारा) : बद्दी नगर के तहत पलांखवाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शानिवाद को हवन व पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने...
Translate »
error: Content is protected !!