प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए हाइकमान को चिट्ठी :  चुनाव लडऩे से इनकार के बाद विधायकों ने खडग़े को भेजा खत

by
एएम नाथ। शिमला :    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चुनाव लडऩे से इनकार के बाद अब पार्टी में उनके खिलाफ आवाज उठना शुरू हो गई है। प्रदेश के कई  विधायक हाईकमान के पास प्रतिभा सिंह को पद से हटाने की बात रख रहे हैं। इस संदर्भ में एक पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को भेजा गया है। इस पत्र के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की कमी, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेशाध्यक्ष के कम दौरे और लोकसभा चुनाव लडऩे से ऐन मौके पर इनकार करने जैसी बातों का भी उल्लेख किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाल ही में दिल्ली से लौटने के बाद मंडी सीट से चुनाव न लडऩे का ऐलान किया था।
उन्होंने फील्ड में संगठनात्मक गतिविधियों की कमी और कार्यकर्ताओं को सरकार में उचित स्थान न मिल पाने की भी बात कही थी। हालांकि उन्होंने इस दौरान छह विधानसभा में उपचुनाव होने और इसमें संगठन को पूरी ताकत से जुटने की भी बात कही थी। हालांकि अब इस पत्र में सामने आने के बाद प्रतिभा सिंह के लिए आगामी दिनों में रास्ते मुश्किल से भरे हो सकते हैं। हालांकि अभी तक हाईकमान की तरफ से इस विषय पर कोई फैसला सामने नहीं आया है। प्रदेश में पहले ही कांग्रेस सरकार संकट झेल रही है और ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेशाध्यक्ष को बदला जाता है तो पार्टी के लिए बड़ा झटका हो सकता है। फिलहाल, पत्र को लेकर सियासी गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पास सबूत आ गए हैं, पूरे देश के सामने भाजपा की पोल खोलूंगा – केजरीवाल

 दिल्ली :   आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके पास सबूत और गवाह हैं, जिसके आधार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक छोटे गांव से उद्यमिता की बड़ी उड़ान : 20 लीटर से 800 लीटर प्रतिदिन तक का सफर*

प्रदेश सरकार के सहयोग से मिला आगे बढ़ने का अवसर – कविता शर्मा एएम नाथ । शिमला 20 सितंबर -शिमला जिला के विकास खंड छौहारा के थाना (जांगला) क्षेत्र की कविता शर्मा ने मेहनत,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर को किया जाएगा प्रशिक्षित : पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

ऊना, 4 सितम्बर – डॉ बीआर अम्बेडकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार की अध्यक्षता किया गया। उन्होंने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, लोनिवि को तेजी लाने के निर्देश रोहित जसवाल।  ऊना, 17 सितंबर. हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने...
Translate »
error: Content is protected !!