भारत सरकार की मदद से मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर कनाडा से जल्द भारत आने की उम्मीद : खन्ना पीड़ित पिता योगेश्वर के आग्रह पर खन्ना ने दिया आश्वासन

by

होशियारपुर 29 जनवरी  : गाँव पंडोरी निवासी मनदीप सिंह जिसकी कनाडा में मृत्यु हो गयी है, के पिता योगेश्वर ने अपने बेटे मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत मंगवाने हेतु पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से आग्रह किया है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि पीड़ित पिता के आग्रह पर खन्ना ने आश्वासन दिया है कि भारत सरकार की मदद से मृतक मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाये जाने की उम्मीद है जिससे उसका अंतिम संस्कार उसकी मातृ भूमि पर हो सकेगा और मृतक के परिजन उसके अंतिम दर्शन कर पाएंगे। जौली ने बताया कि मनदीप सिंह के पिता योगेश्वर द्वारा जानकारी दी गयी कि मनदीप सिंह स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था जिसको वहां किसीअज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। पीड़ित पिता योगेश्वर के अनुसार मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर अब कनाडा के सरे में पुलिस के कब्जे में है। श्री खन्ना द्वारा मनदीप सिंह के पिता की गुजारिश को केंद्रीय विदेश मंत्रालय को भेज दिया गया है और पीड़ित पिता को भारत सरकार की इस सम्बन्धी करवाई का इन्तजार करने के लिए कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सतलुज सदन में बीबीएमबी के चीफ व अन्य अधिकारियों के साथ के एमएलए हरजोत बैंस ने मीटिंग

नंगल: आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस गत दिवस सिविल अस्पताल नंगल के अचानक दौरे के उपरांत बीबीएमबी के सतलुज सदन में पहुंचे। जहां उनका विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा...
article-image
पंजाब

निहंग सिंह की गिद्दड़बाहा में पीट-पीटकर हत्या

मुक्तसर : गिद्दड़बाहा इलाके में बीती रात अज्ञात लोगों ने लंगर छकाने वाले एक निहंग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हुस्नर निवासी निहंग जसवीर सिंह बागा गिद्दड़बाहा के मलोट रोड पर एक झोपड़ी बनाकर...
article-image
पंजाब

23 लाख रुपए की लागत से 1.70 किलोमीटर सडक़ की बदलेगी नुहार, 10-15 गांवों को आवागमन की मिलेगी सुविधा : अरोड़ा

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ रोड पर बाइपास से छावनी कलां तक जाती 1.70 किलोमीटर लंबी सडक़ के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि करीब 23...
article-image
पंजाब

बोर्ड टॉपर्स को पंजाब सरकार हवाई यात्रा पर ले जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपरों को सम्मानित करते हुए यह घोषणा की कि अब...
Translate »
error: Content is protected !!