बीरमपुर सड़क की खस्ता हालत को लेकर लोगों द्वारा नारेबाजी

by

गढ़शंकर, 8 नवंबर: गढ़शंकर में बीरमपुर को जाने वाले मार्ग वार्ड नंबर 5 में सड़क की खस्ता हालत को लेकर लोगों द्वारा नारेबाजी कर रोष प्रकट किया गया। सीवरेज डालने क लिए खोदी गई सड़क पर पत्थर डालने के बाद उसको मुकम्मल न करने के कारण मौजूदा हालत बद से बद्तर हो गई है जिससे मोहल्ला निवासी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मोहल्ला निवासियों ने सरकार से सड़क का तुरंत सुधार करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व पार्षद कुलविंदर संघि ने कहा कि अगर सरकार द्वारा सड़क का जल्द से जल्द सुधार न किया गया तो मंडी बोर्ड के कार्यालय का घेराब किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी सरकार तथा प्रशासन की होगी। इस मौके नितिश कुमार, गोपाल कौशल, सरजीवन होंडा, करनैल सिंह, जसपाल चौधरी, हनी सिंह, वीना, बब्बी,  हेमराज, हरीश कुमार, लाडी व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग : वीडियो आया सामने

जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। आरोपियों ने मकसूदां स्थित उनके नए घर के बाहर...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा की दाखिला परीक्षा 29 को: प्रिंसिपल रंजू दुग्गल

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र होशियारपुर, 05 अप्रैल: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने चिंतपूर्णी रोड का दौरा कर माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लंगर कमेटियों को साफ सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग देने का किया अनुरोध श्रद्धालुओं की ओर से दर्शनों के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करने की अपील की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ बोले- ऐसा वेन्यू और मैनेजमेंट रहा तो भारत में नहीं करूंगा शो

चंडीगढ़ में आज दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट शो हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे से पहले खत्म कर दिया गया। स्टेज से दिलजीत ने चंडीगढ़ प्रशासन पर तंज भी कसा।...
Translate »
error: Content is protected !!