राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने डे केयर सेंटर नाहन का निरीक्षण किया

by
एएम नाथ। नाहन, 30 जनवरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित डे केयर सेंटर नाहन का निरीक्षण किया।
उन्होंने डे-केयर सेन्टर नाहन में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा कार्य प्रणाली पर संतुष्टि व्यक्त की।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि वे जिला में वरिष्ठ नागरिकां के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करवाएं।
इससे पूर्व राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभू वाला का भी निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संतुष्टि व्यक्त की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

365 दिन की ड्यूटी के साथ स्थायी नीति भी बनाए सरकार : जोगिंदर सिंह चौहडिया

होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने तैयार किया ‘हिमाचल प्रदेश होम गार्ड तैनाती नीति–2026’, जल्द मुख्यमंत्री को सौंपेगा व्यापक प्रस्ताव योगेश चौहान : अर्की। होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह चौहडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की पर मतगणना की तैयारियां पूरी

एएम नाथ। शिमला, 12 जुलाई : प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की गणना शनिवार को सुबह 08 बजे से होगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वज्र कोर की ओर से होशियारपुर में एक भव्य भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन

होशियारपुर : 30 मार्च : भारतीय सेना की वज्र कोर ने 30 मार्च 2025 को पंजाब के होशियारपुर में एक भव्य भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया, जिसमें ‘वीरों का सम्मान, देश का अभिमान’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार हर तरह से हिमाचल के साथ है, प्रधानमंत्री पर तंज करने से हिमाचल में नहीं होगा विकास : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए राहत राशि जारी करने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया केंद्र का आभार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है देश-विदेश में भरोसे का चेहरा मंडी, 13 दिसंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!