साच पास सड़क आगामी आदेशों तक आवाजाही के लिए बंद : DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा :  जनजातीय उपमंडल पांगी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाला साच पास आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। सार्वजनिक सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम की दृष्टिगत मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल (भाप्रसे) इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के माध्यम से उन्होंने बताया कि उपमंडलाधिकारी पांगी (किलाड़) ने सूचित किया है कि आजकल साच दर्रे पर तापमान शून्य से नीचे गिरना शुरू हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप विशेष रूप से सुबह और शाम के समय सड़क की सतह बर्फीली हो जाती है और अचानक बर्फबारी के कारण यात्रियों के फंसने की संभावना बढ़ जाती है। इस संदर्भ में एसडीम पांगी ने यात्रियों को वर्तमान मौसम की स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए एक सार्वजनिक एडवाइजरी जारी करने का अनुरोध किया था। इसलिए सार्वजनिक सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम की दृष्टिगत तुरंत प्रभाव से साच पास सड़क को आगामी आदेशों तक आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड्स के  पदों के लिए  कैंपस इंटरव्यू का 7 मार्च को होगा आयोजन

एएम नाथ। चंबा, 2 मार्च :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर  के तहत सिक्योरिटी गार्ड्स के 120 पदों  को भरने के लिए  कैंपस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा-त्यूड़ी के मध्यम स्वां नदी पर 51 करोड़ रूपये से बनेगा पुल – मुकेश अग्निहोत्री

हरोली के अलावा कुटलैहड़ व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगी आवाजाही की सुविधा ऊना, 7 अक्तूबर – हरोली विधानसभा क्षेत्र के ड्रीम प्रोजैक्ट पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नर्सिंग सेवाओं के प्रशिक्षण के साथ सामाजिक संस्कारों के लिए भी एसएसआरबी की भूमिका अहम : विधानसभा अध्यक्ष

स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा का दीक्षांत समारोह आयोजित कुलदीप सिंह पठानिया ने संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रदान किए डिग्री व डिप्लोमा भविष्य में एक उत्कृष्ट चिकित्सा महाविद्यालय के रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में पहले पीड़ित पुरुष को मिली पेंशन : पंजाब में एसिड अटैक पीड़ित पुरुषों को भी मिलेगी 8000 महीने की पेंशन

पंजाब में अब एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों को भी पेंशन मिलेगी, यह हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि पंजाब सरकार ने एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों के लिए आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन...
Translate »
error: Content is protected !!