पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे : पहले चरण में 325 पद, 20 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति

by

शिमला : पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे। पहले चरण में 325 पद भरने का मामला हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के पास भेजा जा रहा है। पंचायत सचिवों के 20 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति से भरे जाएंगे। शेष पदों को लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंचायत सचिवों के रिक्त पदों को भरने का मामला हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पास भेजा गया था। आयोग को निलंबित करने के कारण पंचायत सचिवों की भर्ती का मामला लटक गया था। अब सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से पदों को भरने की सहमति दे दी है।
अब विभाग पंचायत सचिवों के पद भरने के लिए मामला राज्य लोक सेवा आयोग से उठा रहा है। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि 234 रिक्त पदों में से पूर्व सैनिकों के 91 पद, विशेष श्रेणी के 17 और खेल कोटे से 22 पद भरे जाने हैं। अन्य वर्गों के लिए पंचायत सचिवों के लिए बाकी पद भरे जाने हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान में महिला शक्ति का रहा बोलबाला, 79.53 फीसदी मतदान : ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन में 74.23 प्रतिशत मतदान

ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन में 74.23 प्रतिशत मतदान, 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 76.14 फीसदी रहा मत प्रतिशत ऊना, 1 जून। ऊना जिले में लोकसभा आम निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*ऊना को स्वस्थ समाज का मॉडल बनाना लक्ष्य : DC जतिन लाल*

*संतुलित व पौष्टिक आहार पर दिया बल, पोषण माह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन* रोहित जस्वाल।  ऊना, 14 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव संतुलित व पौष्टिक आहार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग मलबा हटाने के लिए खुद से लगा रहे हैं जेसीबी मशीन प्रशासन का इंतजार कब तक : जयराम ठाकुर

आपदा ग्रस्त बस्सी और मुसरानी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। मण्डी : जयराम ठाकुर आपदा ग्रस्त सराज विधानसभा क्षेत्र के बस्सी और मुसरानी गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मिले और नुकसान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू को उल-जलूल फैसले लेने की आदत : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में रोस्टर के नाम पर शक्तियों का दुरुपयोग कर रही सरकार एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर पंचायत चुनाव के रोस्टर में किए गए बदलावों को लेकर भाजपा विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!