राज कुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न : समापन समारोह में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने टीमों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में राज कुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल  क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने फाइनल मुकाबले में विजेता व उपविजेता टीमों तथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपयुक्त चंबा ने कहा कि लगभग 2 महीने तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों द्वारा बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया है जिसके लिए आयोजक, प्रतिभागी टीमें तथा सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विजेता व विजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी टीमों को भविष्य में निरंतर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चंबा डोमिनेटर टीम विजेता तथा नघुई-2  टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को 51 हजार रुपए व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोहित, सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन दीपक तथा सर्वश्रेष्ठ बॉलर सचिन ठाकुर को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए राज कुमार बृजेंद्र सिंह क्रिकेट क्लब के महासचिव राजीव सहगल ने बताया कि 25 सितंबर से 30 नवंबर तक लगभग 2 महीनों तक चली इस प्रतियोगिता में जिला चंबा के विभिन्न हिस्सों से 120 टीमों के लगभग 1400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2005 से लगातार आयोजित की जा रही है तथा इस बार 20वीं बार इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजीव सहगल ने बताया कि इस जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला चंबा के ग्रामीण व दूर-दराज क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि गत 20 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला प्रशासन चंबा का सदैव सकारात्मक सहयोग मिला है जिसके लिए वे जिला प्रशासन चंबा के आभारी है।
इससे पूर्व क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी मेहमानों का विधिवत स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक राजा प्रेम सिंह, महासचिव राजीव सहगल , कोषाध्यक्ष कमल कांत गुप्ता, नरेंद्र मल्होत्रा, समीर, रजत बाली तथा अमित शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का कैलेंडर जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के वर्ष-2025 कैलेंडर को जारी किया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया सहित अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर निकटतम मैजिस्ट्रैट के समक्ष प्रस्तुत करना होता : संदीप सिंह सिहाग

ऊना: 11 सितंबर – हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार आज एडीआर भवन, ऊना के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से जांच अधिकारियों एवं यातायात पुलिस के...
हिमाचल प्रदेश

16 मई को आयोजित होने वाली जेएनवी की प्रवेश परीक्षा स्थगित

ऊना : जवाहर नवोदय विद्यालयों शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 16 मई को आयोजित होनी वाली प्रवेश परीक्षा मिज़ोरम, नागालैंड व मेघालय को छोड़कर अन्य राज्यों में प्रशासनिक कारणों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित : साहित्यिक गतिविधियों तथा आमदन-खर्च का किया व्यौरा पेश

गढ़शंकर, 8 अप्रैल: दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की अप्रैल माह की मासिक बैठक प्रधान डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में सभा के कार्यालय गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक दौरान वर्ष 2023-24 दौरान हुई...
Translate »
error: Content is protected !!