किसानों को सुविधा : मैहतपुर-बसदेहड़ा में अब शुक्रवार को भी पुराने स्थल पर लगेगी सब्ज़ी मंडी

by
किसानों को उपज बेचने में आसानी, डीसी बोले…किसान हित प्रशासन के लिए सर्वोपरि
रोहित जसवाल।  ऊना, 1 फरवरी. ऊना ज़िले के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मैहतपुर-बसदेहड़ा क्षेत्र में किसान सब्ज़ी मंडी के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सोमवार के साथ-साथ शुक्रवार को भी बसदेहड़ा स्थित ओवरहेड टैंक के पास पुराने स्थल पर किसान सब्ज़ी मंडी का आयोजन किया जाएगा।
इस निर्णय से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी और मंडी व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी।
उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले के किसानों के हित प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसानों को अपनी उपज के विपणन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंडी से जुड़ी व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसान सब्ज़ी मंडी प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। मंडी आयोजन के दौरान संबंधित स्थल पर किसी भी प्रकार के दोपहिया अथवा चारपहिया वाहनों की पार्किंग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
उपायुक्त ने बताया कि इसे लेकर मैहतपुर-बसदेहड़ा क्षेत्र में नो-पार्किंग एवं नो-वेंडिंग ज़ोन को लेकर पूर्व में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संशोधित आदेश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने किसानों, सब्ज़ी विक्रेताओं एवं आम नागरिकों से निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की रेड : आयुष्मान भारत में गड़बड़ी के चलते कांग्रेस नेताओं के दो अस्पतालों पर कसा शिकंजा, आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं को लेकर जांच, चंडीगढ़ और पंजाब में भी छापेमारी

एएम नाथ। शिमला : ईडी ने हिमाचल, चंडीगढ़, पंजाब समेत 19 जगहों पर छापेमारी की। हिमाचल में 40 वाहनों में 150 अधिकारियों की टीम कांगड़ा और ऊना में अलग अलग जगह दस्तावेज खंगाल रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता : वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एकदिवसीय कार्यशाला

एएम नाथ। केलांग 26 जून :   जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय दर्जे की घोषणा

रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 5 जून. ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री नरसिंह मंदिर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नंवानगर स्थित विश्व मानव रूहानी केंद्र में लगाया रक्तदान और चिकित्सा शिविर : 112 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान , 3762 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

बी बी एन, 23 मार्च (तारा) : बद्दी के साथ लगते विश्व मानव रूहानी केंद्र की ओर से रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 112 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 3762 रोगियों के...
Translate »
error: Content is protected !!