डोडरा क्वार से मरीज किया एअर लिफट :पीजीआई में करवाया एडमिट

by

85 वर्षीय धर्मी अंधरग की वजह से नाजुक स्थिति में

बर्फबारी के दौरान एयरफोर्स के 02 हेलीकॉप्टर से ली मदद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार से रविवार को बर्फबारी के दौरान ही मरीज को एअर लिफट करवाकर पीजीआई चंडीगढ़ उपचार के लिए पहुंचाया गया है।
एसडीएम डोडरा क्वार नायब तहसीलदार के ध्यान में मरीज के परिजनों ने 31 जनवरी को मामला लाया जिसमें 85 वर्षीय धर्मी पिछले एक सप्ताह से अधरंग का शिकार हो चुकी थी। इस वजह से दिन प्रतिदिन उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। तो बेटे जिया सेन ने प्रशासन से एअर लिफट की गुहार लगाई। जिला प्रशासन शिमला ने उसी समय इस बारे में प्रदेश सरकार को पत्र भेज दिया जिसमें एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के माध्यम मरीज व तीमारदारों के ले जाने की सिफारिश की गई। प्रदेश सरकार ने तुरंत मामले पर कार्रवाई करते हुए एयरफोर्स से संपर्क साधा। रविवार को दो हेलीकॉप्टर डोडरा क्वार भेजे गए। एक हेलीकॉप्टर में मरीज और एक तीमारदार को एयरलिफ्ट किया गया, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर में मरीज के अन्य परिजनों को एअर लिफट किया गया। पहले मरीज को आईजीएमसी शिमला लेकर आना था, लेकिन शिमला में मौसम साफ न होने के कारण हेलीकाॅप्टर की लैंडिग नहीं हो पाई। इसलिए प्रशासन ने फैसला लिया कि मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ ही ले जाया जाए। इसके बाद दोनों हेलीकाॅप्टर चंडीगढ़ गए।
ज्वाईंट सेक्रेटरी जीएडी अनिल मनकोटिया ने एअरलिफट को लेकर एअरफोर्स प्रशाासन के साथ सामजस्य स्थापित किया। इसके साथ ही पीजीआई में तैनात प्रदेश सरकार के अधिकारियों के संपर्क साधा। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने मरीज के परिजनों को पीजीआई में चैकअप की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करके दी। पीजीआई में डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्टे्रट पंकज राय और प्रशासनिक अधिकारी आशीष मरीज के चैकअप की सारी व्यवस्था देख रहे हैं।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि डोडरा क्वार के स्थानीय प्रशासन के माध्यम से हमें मरीज की सूचना मिली थी। 85 वर्षीय धर्मी गांव कितरवाड़ी, तहसील डोडरा क्वार की स्थायी निवासी है। मौसम खराब होने के कारण और चांशल में भारी बर्फबारी के चलते मरीज को एयरलिफट करके ही अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता था। प्रशासन ने सरकार के ध्यान में सारा मामला लाया। सरकार के प्रयासों से मरीज और परिजनों को एअरलिफट करके पीजीआई पहुंचा दिया गया। मरीज पीजीआई में एडमिट हो चुकी है और वहां पर उनका इलाज शुरू हो चुका है। प्रशासन के अधिकारी वहां उनके साथ हर मदद के लिए मौजूद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश डल झील की यात्रा पर गए 81 श्रद्धालुओं को किया सुरक्षित रेस्क्यू : सड़क, पेयजल और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सुचारू करें अधिकारी : DC अपूर्व देवगन

338 पेयजल योजनाओं के कार्यशील होने से लोगों को मिल रही स्वच्छ पानी की सुविधा : अपूर्व देवगन चंबा, 12 जुलाई : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने आज सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समृद्ध हिमाचल-2045” के लिए आम जनता से सुझाव आमंत्रित : ऑनलाइन भागीदारी के माध्यम से बनाएं हिमाचल का उज्ज्वल भविष्य

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 अगस्त। उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सुनहरे भविष्य के निर्माण में आम नागरिक भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार द्वारा शुरू की गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36 लाख रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश… कनाडा में हुई सेटल, फिर पत्नी ने पति से तोड़ा रिश्ता

लुधियाना :  2020 में शादी के बाद पति ने पत्नी को पंजाब से कनाडा भेज दिया। पत्नी को कनाडा भेजने के लिए ससुरालियों ने 36 लाख रुपये खर्च किए। विदेश गई पत्नी ने वादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन गोदावर्मन मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार भी रखेगी पक्ष

राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला  लघु एवं सीमांत किसानों और भूमिहीन परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आज यहां राजस्व एवं बागवानी...
Translate »
error: Content is protected !!