हिमाचल के साथ खुला अन्याय, यह बजट नहीं बल्कि विश्वासघात है : सुरजीत भरमौरी

by

एएम नाथ। चम्बा :  16वें वित्त आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान से वंचित किया जाना प्रदेश के साथ किया गया सबसे बड़ा आर्थिक अन्याय है। इस फैसले से हिमाचल को हर वर्ष लगभग 10,000 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान होगा, जबकि वर्ष 2026 से 2031 के बीच प्रदेश को वित्त आयोग से करीब 50,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद थी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला हिमाचल की जनता की उम्मीदों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को 7 सांसदों का पूर्ण जनादेश दिया, लेकिन बदले में हिमाचल को क्या मिला। न हक की आवाज, न आर्थिक सुरक्षा, न ही प्रदेश हितों की रक्षा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद दिल्ली में हिमाचल के हितों की पैरवी करने में पूरी तरह विफल रहे। यह साफ दर्शाता है कि केंद्र सरकार और उसके प्रतिनिधियों के लिए हिमाचल की कोई प्राथमिकता नहीं है।
सुरजीत ने कहा कि यह बजट हिमाचल प्रदेश के लिए विकास का नहीं, विनाश का दस्तावेज है और इसे प्रदेश के इतिहास में “काला दिवस” के रूप में याद किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हिमाचल की जनता इस अन्याय को न भूलेगी और न ही चुप बैठेगी। प्रदेश के हक के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षो में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 643 करोड़ रुपए व्यय

सोलन :  प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने से राज्य में वर्तमान में 3.90 लाख से अधिक वरिष्ठ जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत कक्कड़ में दी कानूनी जानकारियां : मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ उठाएं पात्र लोग: अनीष कुमार

हमीरपुर 09 नवंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने वीरवार को ग्राम पंचायत कक्कड़ में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार हिमाचल में 12,000 करोड़ खर्च कर 68 टनलों का निर्माण कर रही : फोरलेन, नेशनल हाइवे और तटीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा

कुल्लू  :   भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू में पहुंचे और हिमाचल की फोरलेन सड़कों व नेशनल हाइवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पंचायत और बूथ स्तर तक की रिपोर्ट कार्यकर्ताओं से की एकित्रत : चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए बीते एक सप्ताह से हमीरपुर जिला के प्रवास पर हैं मुख्यमंत्री

एएम नाथ । हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए हमीरपुर जिला के प्रवास पर हैं। वह सेरा में जनसमस्याएं सुनने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स...
Translate »
error: Content is protected !!