आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने के लिए खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

by

होशियारपुर 03 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर आदमपुर हवाई अड्डे का नाम रखने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी का धन्यवाद किया। खन्ना ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने दुनिया को समरसता का पाठ पढ़ाया और सामजिक कुरीतियों से लोगों को उबारा। खन्ना ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने अपने महान काव्य से लोगों को अध्यात्म से जोड़ा। खन्ना ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे का नाम सतगुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने से न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लोग सतगुरु रविदास जी महाराज के जीवन से अवगत होंगे। खन्ना ने कहा कि इस हवाई अड्डे से जब भी जहाज टेक ऑफ या लैंड होगा तो अनाउंसमेंट के माध्यम से व हवाई टिकट पर श्री गुरु रविदास जी महाराज का नाम छपा होने से सतगुरु रविदास जी महाराज के नाम का प्रचार व प्रसार होगा। मौके खन्ना ने इस सराहनीय कार्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी का पंजाबवासियों की तरफ से धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

6 वर्षीय बच्चे की मौत : 9 घंटे बाद 100 फ़ीट बोरवेल से बाहर निकाला लेकिन अस्प्ताल में उपचार दौरान रितिक मौत: कुत्ते से डरते 6 वर्षीय रितिक बोरवेल में गिरा

गढ़दीवाला – गढ़दीवाला के नजदीक गांव बेरहमपुर में 6 वर्षीय बच्चा रितिक बोरवेल में गिरा। एनआरडीएफ ने रितिक को 9 घंटे बाद बाहर निकाला लेकिम असपताल में इलाज दौरान बच्चे रोतिक की मौत हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुझ गए सात घरों के चिराग : तीन सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम

एएम नाथ। चंबा :  पुखरी-मसरूंड मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने महल गांव समेत पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुंडन संस्कार की खुशियों से लौट रहे ग्रामीणों को शायद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेले का किया शुभारंभ

रोहित जसवाल।  गगरेट(ऊना), 25 अप्रैल. तकनीकी शिक्षा, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों एवं पेंशनरों ने संयुक्त रूप से मनाया पेंशनर्स दिवस

गढ़शंकर l   डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट ने संयुक्त रूप से पेंशनर्स दिवस मनाया।  इस दिन पर चर्चा करते हुए डीटीएफ के राज्य नेता मुकेश कुमार, सुखदेव डांनसीवाल और डीपीएफ नेता...
Translate »
error: Content is protected !!