डीएचएस में 300 चिकित्सकों का प्रशिक्षण व अवकाश रिजर्व कोटा बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री

by
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होेंने कहा कि अप्रैल से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में 3,000 करोड़ रुपये व्यय कर विश्वस्तरीय, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार नैदानिक सेवाओं को मजबूत कर रही है तथा पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कार्य किए गए हैं, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पद भी सृजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला में भी जल्द ही पैट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। राज्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में मरीजों को रोबोटिक सर्जरी सेवाएं मिल रही हैं। राज्य सरकार ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों’ को भी मजबूत कर रही है ताकि मरीजों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में 300 डॉक्टरों का प्रशिक्षण और अवकाश रिजर्व कोटा बनाने के निर्देश दिए, ताकि पीजी कोर्स के लिए जाने वाले डॉक्टरों के कारण उत्पन्न रिक्तियों से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों और इन रिक्तियों को तुरंत भरा जा सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्रों के लिए छोटे बैच बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कक्षा में 60 से अधिक छात्र नहीं होने चाहिए। मेडिकल कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार नए लेक्चर थिएटरों के निर्माण में सहायता करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। सरकार प्रदेश के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़ेे। सरकार एक विस्तृत कार्य योजना अपनाकर काम कर रही है, ताकि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान को बेहतर सुविधाओं, पर्याप्त स्टाफ और उन्नत नैदानिक सेवाओं से सुसज्जित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलने के साथ-साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी पहलों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि लोग विस्तृत स्तर पर लाभान्वित हो सकंे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निरंतर चिकित्सा शिक्षा में सुधार और कॉलेजों में पर्याप्त अधोसंरचना सुनिश्चित कर रही है जिससे प्रदेश में कुशल डॉक्टर तैयार होंगे। सरकार के यह कदम स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक साबित हो रहे हैं।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, विशेष सचिव अश्विनी कुमार, निदेशक आयुष निपुण जिंदल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गोबर ख़रीदने की गारंटी दी थी कम्पोस्ट ख़रीदने की नहीं- क्या सरकार में बैठे लोगों को गोबर और कम्पोस्ट में फ़र्क़ नहीं पता :जयराम ठाकुर

बाक़ी गारंटियों की तरह फिर से हिमाचल के लोगों को ठगने की तैयारी में सुक्खू सरकार प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल ट्रेनर्स से मिलने चौड़ा मैदान पहुंचे जयराम ठाकुर एएम नाथ।शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 करोड़ रुपये की संपत्ति के लिए मर्डर : बहू ने ड्राइवर को पटाया और रच डाली मर्डर की साजिश

नगपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले महीने सामने आए हिट एंड रन मामले में बेहद ही चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही नागपुर पुलिस की जांच...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: 24 घंटे के अंदर होने वाला है कुछ बड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर एक प्रमुख कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। इस आदेश को लेकर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि ट्रंप ने अपने ट्रुथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेनबो में यू०टी०टी० नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन :  हिमाचल प्रदेश टूरिज्म अध्यक्ष व कैबिनेट मिनिस्टर रैंक आर एस बाली ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

एएम नाथ। नगरोटा बगबॉं  : रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगबॉं के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकैडमी में 11 सितंबर 2024 से 18 सितंबर 2024 तक चल रही यू०टी०टी० नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता का आज समापन हुआ...
Translate »
error: Content is protected !!