छह माह बीतने के बाद भी 600 से अधिक शिक्षक बिना वेतन कार्यरत : डा. मामराज

by

सरकार और चाटुकार संगठनों की चुप्पी चिंताजनक

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को संभाले रखने वाले शिक्षक आज स्वयं आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। सेवा-निवृत्ति न लेने और सेवा-विस्तार पर कार्य कर रहे प्रदेश के 600 से अधिक शिक्षक पिछले छह महीनों से बिना तनख्वा के कार्य करने को मजबूर हैं। यह स्थिति न केवल अमानवीय है, बल्कि शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता को भी उजागर करती है।
डॉ. मामराज पुंडीर, पूर्व प्रान्त महामंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, हिमाचल प्रान्त ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों से यह अपेक्षा तो की कि वे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न होने दें, लेकिन बदले में उन्हें समय पर वेतन और मानदेय देने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल रही है। शिक्षक अपने परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और दैनिक खर्च बैंक ऋण के सहारे चला रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
डॉ. पुंडीर ने तथाकथित चाटुकार शिक्षक संगठनों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि ये संगठन केवल मंच साझा करने और प्रशंसा करने तक सीमित रह गए हैं। जिन मुद्दों पर शिक्षकों के हक के लिए मुखर आवाज उठनी चाहिए थी, वहां इन संगठनों की चुप्पी सरकार को गलत संदेश दे रही है और शिक्षकों के साथ अन्याय को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस गंभीर विषय पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। डॉ. पुंडीर ने कहा कि सरकार को बिना किसी और देरी के सभी प्रभावित शिक्षकों का बकाया वेतन और मानदेय जारी करना चाहिए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्पष्ट और व्यवहारिक नीति लागू करनी चाहिए।
अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक समाज में गहरा असंतोष फैलेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार और उसके नीति-निर्माताओं की होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैंपल लिए : स्वास्थ्य विभाग ने गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर नाके दौरान 50 किलो संदिग्ध पनीर और 10 किलो खोया जब्त –

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिल्वट खोरों पर निगरानी रखी जा रही गढ़शंकर, 23 अक्टूबर: मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जिले में लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी की जाँच के दायरे में आए खनन कारोबारियों से संबंधों पर जवाब दें सुक्खू – लंबे समय से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री मौन क्यों : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला शिमला में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खनन से जुड़े कारोबारियों के यहां हुई छपेमारी में घपले की पुष्टि हुई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर के साथ IAS अफसर की पत्नी के थे अवैध संबंध : दोनों की कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शनिवार को पी लिया जहर

गुजरात के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी की पत्नी ने शनिवार को जहर पी लिया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गांधीनगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए कर दी अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और आवेदन करने...
Translate »
error: Content is protected !!