3 की मौत ….उत्तराखंड की सीमा पर HRTC बस हादसे में तीन की मौत, कई घायल

by

हरिपुर-कोटी-मीनस हाईवे पर क्वानू के पास नदी में जा गिरी बस

एएम नाथ। सिरमौर : देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक और दर्दनाक सड़क हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अुनसार मंगलवार सुबह 9:30 नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस संख्या एचपी66 ए 2588 हरिपुर-कोटी-मीनस हाईवे पर क्वानू के पास हादसे की ​शिकार होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस को परिचालक की ओर से जानकारी दी गई है। हादसे के दौरान बस में करीब 31 से 34 यात्री सवार थे। प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि पास देते समय हादसा हुआ और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। बस में चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं पुलिस व स्थानीये लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया

सरकाघाट 26जनवरी।   आज यहाँ सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया । उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला के सफल आयोजन को लेकर उप समितियों की बैठक आयोजित : कानून-व्यवस्था के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस बल की होगी तैनाती

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता , मिंजर मेला- 2023 का क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा रहेगा थीम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री पर होगी कार्रवाई चंबा, 30 जून उपायुक्त अपूर्व देवगन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें : विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला 11 जनवरी :  विधायक सुधीर शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें। इसमें किसी तरह की कोताही सहन नहीं होगी। इसके अलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 12 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण : चंबा के 90 स्कूलों में करवाएंगे कार्यक्रम को लागू

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबा जिले के दो आकांक्षी खंडों तिस्सा...
Translate »
error: Content is protected !!