मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण दवाएं सुनिश्चित करने के लिए नई आवश्यक औषधि सूची तैयार करने के दिए निर्देश

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए नई आवश्यक औषधि सूची (एसंेशियल ड्रग्स लिस्ट) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस नई सूची की समीक्षा एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी और दवाओं की खरीद सीधे निर्माता कंपनियों से की जाएगी, जिसके लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे। निर्माताओं से दवाओं की सीधी खरीद से बिचौलियों के कारण होने वाली देरी को समाप्त करने और अधिक पारदर्शी आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने में बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध की जाने वाली दवाओं की सैंपलिंग और गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए राज्य के प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय में एक समर्पित सेल स्थापित किया जाएगा तथा राज्य सरकार पर्याप्त स्टाफ, प्रशिक्षण और आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाएगी। प्रथम चरण में आईजीएमसी शिमला और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में यह सेल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
श्री सुक्खू ने यह भी निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माता कंपनियों द्वारा निर्मित दवाओं की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में भारत के औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम, 1945 की अनुसूची-एम के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, विशेष सचिव अश्विनी कुमार, निदेशक आयुष निपुण जिंदल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की और स्मारिका का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

रामपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सायं जिला शिमला के रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की और स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुमित सिंगला समाज सेवा के लिए चंडीगढ़ में ‘स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित

बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : चंडीगढ़ ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर की ओर से वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिस्ट्रेशन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मनीष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के परिसर में दहाजा (साल ) करवाने की इजाजत नहीं दी जाएगी – बाबा केवल सिंह

गढ़शंकर। तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब, प्रबंधक कमेटी , श्री गुरु रविदास सभाओं ,अबेंडदकर सभायों व निहंग संगठनों के बैठक श्री खुरालगढ़ साहिब में हुई। जिसमें श्री गुरु रविदास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता से लाहडू सड़क पर व्यय होगी 58 करोड़ रुपए की धनराशि, विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व- कुलदीप सिंह पठानिया

तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत चंबा (चुवाड़ी), 28 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों...
Translate »
error: Content is protected !!