गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का मामला : मैनेजर निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

by

चंडीगढ़  :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित मैनेजर को निलंबित कर दिया है।

साथ ही मामले की गहन जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

एसजीपीसी के उप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धामी ने बताया कि मोहाली जिले के गांव सैणी माजरा में स्थित करीब एक बीघा छह बिस्वा जमीन को गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह ने शिरोमणि कमेटी के सचिव के नाम से फर्जी पत्र तैयार कर बेच दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त जमीन लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपये में बेची गई।

धामी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही फ्लाइंग स्क्वाड टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान मैनेजर ने खुद स्वीकार किया कि उसने सचिव की मंजूरी दर्शाते हुए फर्जी पत्र तैयार किया था।

इस मामले को मामना गंभीर अपराध

इसे गंभीर अपराध मानते हुए तत्काल उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए एसजीपीसी के सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल, हरजिंदर कौर, सुरजीत सिंह भिट्टेविंड, परमजीत सिंह लखेवाल और मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन को शामिल करते हुए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। धामी ने स्पष्ट किया कि शिरोमणि कमेटी की किसी भी जमीन या संपत्ति को बेचने का फैसला केवल कार्यकारिणी द्वारा लिया जाता है और उसके बाद ही अधिकृत सब-कमेटी बनाई जाती है।

दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी कमेटी

मैनेजर द्वारा बिना अनुमति जमीन बेचने की कार्रवाई को उन्होंने अमानत में खयानत करार दिया। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई होगी। साथ ही यह भी दोहराया कि उनके कार्यकाल में शिरोमणि कमेटी की एक इंच जमीन भी नहीं बेची गई है। गौरतलब है कि गांव सैणी माजरा में उक्त जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की खबरें पहले से सामने आ रही थीं और मैनेजर द्वारा जमीन बेचने की सूचनाएं मीडिया में प्रकाशित हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस खेलकूद एवं कर्त्तव्य प्रतियोगिता का राज्यपाल ने शुभारम्भ किया : कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसके लिए पुलिस बलों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का आग्रह किया धर्मशाला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित 52वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2023...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली से मुकेश ने किया नामांकन पत्र दाखिल, उमड़ा जन समूह : जनसमूह दुारा लगाए नारों  ने मुकेश की मुख्यमंत्री की दाबेदारी को आगे बढ़ाया

  हरोली : काग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री ने आज निर्वाचन अधिकारी एंव एसडीएम हरोली के पास अपने नामांनक पत्र दाखिल किए। इस दौरान उनके साथ जन समूह इकत्र जिसमें भारी संख्यां में महिलाए...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट ने खालसा कॉलेज में मनाया कारगिल विजय दिवस

गढ़शंकर :   पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट गढ़शंकर ने स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, स्टाफ और...
article-image
पंजाब

भारत देश अलग-अलग धर्मों, वर्गों व समुदायों का एक सुंदर गुलदस्ता:सांसद मनीष तिवारी

क्रिसमस के शुभ अवसर पर गांव ओड़ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल नवांशहर, 25 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि भारत देश एक...
Translate »
error: Content is protected !!