हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 11वां सत्र 16 फरवरी से : कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा की चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 16 फरवरी, 2026 से शुरू होगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल की संस्तुति के उपरांत विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र का शुभारंभ 16 फरवरी को अपराह्न 2:00 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा।
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में शोक प्रस्ताव (शोक उद्गार) प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसके उपरांत विधायी कार्य आरंभ होगा।
उन्होंने बताया कि इस सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विधायी और नीतिगत विषयों पर चर्चा की जाएगी।
साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रश्नकाल और विधेयकों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।
विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र की कार्यसूची समयानुसार सदस्यों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
सत्र से प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

B फार्मेसी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, मंडी के निजी फॉर्मेसी कॉलेज में : कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

  एएम नाथ। मंडी. : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह घाटी में एक निजी फार्मेसी कॉलेज में वीरवार देरशाम को एक युवती ने फंदा लगाकर हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की सुस्ती से बल्क ड्रग पार्क परियोजना में देरी, प्रदेश को हो रहा बड़ा नुकसान : जयराम ठाकुर बोले, भाजपा सरकार की पहल से मिला था हिमाचल को बल्क ड्रग

पार्क, कांग्रेस सरकार ने धीमी कर दी निर्माण प्रक्रिया एएम नाथ। ऊना : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उदासीनता और धीमी कार्यशैली के कारण हरोली में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*खेल और शिक्षा के उत्थान को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार*

*कृषि मंत्री ने की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ* एएम नाथ। ज्वाली, 11 अक्तूबर :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में अंडर-14...
Translate »
error: Content is protected !!