छात्र का फंदे से लटका मिला शव : मृतक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का था छात्र

by

बिलासपुर :. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। उपमंडल झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलोल में यह वारदात हुई है, वह पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था। 19 वर्षीय गौरव पुत्र सुभाष चंद गांव व डाकघर कच्छेहरा, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा का निवासी था। गौरव कलोल पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का छात्र था और यहां एक किराये के मकान में रह रहा था।

     जानकारी के अनुसार, गत रात्रि मकान मालिक सुभाष चंद पुत्र जसवंत सिंह ने थाना तलाई को सूचना दी कि उनके वकैण स्थित रिहायशी मकान में किराये पर रह रहे छात्र ने अपने कमरे में जीवनलीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला था। गौरव का शव छत के पंखे के लोहे के कुंडे से चादर के फंदे के सहारे लटक रहा था और नीचे एक प्लास्टिक की कुर्सी पड़ी हुई थी। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के बाद शव को नीचे उतारा। शुरुआती जांच और निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। कमरे की गहन तलाशी ली गई, लेकिन पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  मृतक के पिता और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान मकान मालिक, गवाहों और मृतक के पिता ने गौरव की मृत्यु को लेकर किसी भी तरह का संदेह या शक जाहिर नहीं किया है। बताया जा रहा है कि संभवतः गौरव ने किसी मानसिक तनाव के चलते यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल घुमारवीं भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल स्वास्थ्य  कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियों का किया जाए ऑनलाइन संकलन : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के  तहत विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यकलापों का ऑनलाइन  संकलन   किया जाए। वे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा : नगरोटा को शिक्षा हब के रूप में करेंगे विकसित: बाली

नगरोटा 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए कारगर कदम उठाए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडलों में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल : प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित

ऊना, 5 जून – ऊना जिला के सभी उपमंडलों में 8 जून को प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। भूस्खलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में सृजन आयोजित : भविष्य में सफलता के लिए ‘ज्ञान’ अर्जित करें छात्र – संजय अवस्थी

अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में भविष्य की चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार करने...
Translate »
error: Content is protected !!