गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख

by
गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख
पीडि़तों को मुआवजा दिया जाए : मट्टू
गढ़शंकर :शनिवार रात्रि लगभग सवा आठ बजे गांव गढ़ी मट्टों की मट्टों पत्ती में सुरेन्द्र सिंह मट्टू पुत्र दर्शन सिंह की लगभग 5 कनाल खड़ी गेहूं की फसल एवं दिलबाग सिंह पुत्र मंगता का लगभग एक एकड़ रकबे की नाड़ (पराली) बिजली की तारों की स्पार्किंग से जल कर राख हो गई। रात्रि के समय मट्टों, भमियां, सदरपुर, शाहपुर व खानपुर के लोगों ने हिम्मत जुटा कर ट्रैक्टरों आदि की मदद से पानी डाल कर आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी साढ़े 9 बजे के लगभग पहुंचे और उसी समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी होशियारपुर से पहुंच गई लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
रविवार को आज राजस्व विभाग के पटवारी सुखविन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर हादसे में हुए नुकसान को लेकर रिपोर्ट तैयार की है। इस मौके पर कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर से पीडि़तों के लिए तुरंत मुआवजे की मांग की। उन्होंने  गढ़शंकर सब डिवीजन में फायर ब्रिगेड की स्थाई व्यवस्था करने एवं बिजली विभाग से ढीली बिजली की तारों की मरम्मत करने मांग करते हुए आम लोगों से फसली एरिया में धूम्रपान न करने की अपील की।
इस मौके पर नंबरदार जसवीर सिंह, सरपंच जुझार सिंह मट्टू, दिलबाग सिंह, परमिन्द्र सिंह, कुलविन्द्र सिंह, गुरविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, मोहन सिंह, बलजिन्द्र सिंह, बलवीर सिंह तथा सुखवीर सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बस-ट्रक और कार की खतरनाक भिड़ंत : 63 लोगों की मौत, चारों और पसरा मातम

कंपाला :  युगांडा में बुधवार एक भयावह सड़क दुर्घटना में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई। हादसा गुलू शहर की ओर जाने वाले हाईवे पर हुआ, जहां दो बसें और दो...
article-image
पंजाब

तीसरी बार टिकट मिलने पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने केजरीवाल, मुख्यमंत्री मान सहित समूची लीडरशिप का किया धन्यवाद

गढ़शंकर के लोगों के प्यार और विश्वास को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत गढ़शंकर/होशियारपुर :   पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा हलका गढ़शंकर से तीसरी बार उम्मीदवार...
article-image
पंजाब

सरपंच ड्रग मनी और हैरोइन के साथ गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के बटाला-कादिया रोड पर पुलिस ने एक सरपंच और उसके साथी को गिरफ्तार कर चार लाख 80 हजार रू ड्रग मनी और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन...
Translate »
error: Content is protected !!