सेहत बीमा योजना को प्रदेश में वास्तविकता से लागू करे पंजाब सरकार : खन्ना

by

होशियारपुर, 11 फरवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार की 10 लाख की सेहत बीमा योजना पंजाब के अधिकतर अस्पतालों में लागू नहीं है जिसके चलते कई अस्पतालों में सेहत बीमा कार्ड अस्वीकृत होने पर प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। खन्ना ने कहा की पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुरू से ही जुमले फेंकने में माहिर हैं। आगामी चुनावों में प्रदेश की जनता के मत हासिल करने के लिए पंजाब सरकार ने प्रदेश की जनता को जो 10 लाख के सेहत बीमा कार्ड का सपना दिखाया है वो कई अस्पतालों में अस्वीकृत किया जा रहा है जिस सम्बन्धी लोगों से शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए कि अगर वे वास्तव में पंजाबवासियों को सेहत सुविधा देना चाहते हैं तो 10 लाख की सेहत बीमा योजना को पंजाब के सभी अस्पतालों में वास्तविकता से लागू करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाइक कार की टक्कर से एक कि मौत दो घायल, गढ़शंकर के गांव भजल्ला के पास हुई दुर्घटना

गढ़शंकर – गुरुवार की रात गढ़शंकर के पास हुई कार बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मोत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे

ऊना : जिले में लगातार गिरते तापमान के मद्देनजर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब मिडल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 3...
article-image
पंजाब

कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने नामांकन पत्र भरा

एएम नाथ।  धर्मशाला, 10 मई :  कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरा। भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन परमार व विधायक पवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समेज के 37 प्रभावित परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जायेंगे – DC अनुपम कश्यप

शिमला (रामपुर) 07 अगस्त उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज देर शाम झाकड़ी के मोनल गेस्ट हाऊस में समेज में चल रहे राहत एवम पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!