150 डेस्क व 158 स्कूल बैग किए भेंट : विधायक केवल सिंह पठानिया ने जन्मदिन पर बच्चों को दिए उपहार

by
बच्चों ने हैप्पी बर्थडे टू यू कह जताया विधायक का आभार
एएम नाथ। शाहपुर, 11 फरवरी :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने जन्मदिन के पूर्व दिन आज धारकंडी क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह में विद्यार्थियों को विशेष उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से लगभग 3.50 लाख रुपये की लागत से 150 डेस्क तथा 158 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।
विधायक ने कहा कि यह वादा उन्होंने विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान बच्चों से किया था, जिसे आज पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने बताया कि धारकंडी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य प्रगति पर हैं। भनाला–रूलेहड़ सड़क का निर्माण लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। क्षेत्र में बागवानी एवं पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा किसानों के लिए जागरूकता शिविर भी शीघ्र आयोजित किए जाएंगे।May be an image of one or more people and text
उन्होंने खबरू क्षेत्र के लिए रोपवे की संभावनाएं तलाशने तथा धारकंडी के लिए चार नई बस सेवाएं शुरू करने की योजना की जानकारी दी। साथ ही बोह घाटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम को जिला स्तरीय दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक ने बोह में 1.75 लाख रुपये की लागत से बने स्टेज शेड तथा प्राथमिक विद्यालय की 2.42 लाख रुपये से बनी चारदीवारी का लोकार्पण भी किया। उन्होंने युवा क्लब धारकंडी को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वचन सिंह ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लवली शर्मा द्वारा बनाया गया चित्र भी विधायक को भेंट किया गया।
इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, उपनिदेशक एलिमेंट्री अजय समयाल, उपनिदेशक मत्स्य विभाग डॉ राकेश , उपनिदेशक बागवानी डॉ अलक्ष पठानिया , अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, बीडीओ रैत कमलजीत, डीएफओ अमित, सहायक अभियंता लोक निर्माण नितेश, बीईईओ मिनटों देवी,जिप सदस्य रितिका शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,बीओडी निदेशक विवेक राणा, प्रधान अजय बबली,प्रधान सपना,उपप्रधान पप्पू, ओम राज, अक्षय अत्री,प्रताप जरियाल के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के रण में उतरेंगे विक्रमादित ? प्रतिभा की जगह पीडब्ल्यूडी मंत्री का नाम आगे भेजा ! कंगना के खिलाफ युवा वोटर्स पर कांग्रेस का फोकस ….

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने से पहले कांग्रेस ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को दिल्ली में हुई हिमाचल कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की किन्नौर की महिलाओं के लिए 1500 रुपये की घोषणा, रिकांग पियो में भू-तापीय हीटिंग व्यवस्था

तरांडा टनल के लिए 8 करोड़ रुपये, पॉलिटेक्निक कॉलेज को रोहड़ू से उरनी स्थानांतरित करने की घोषणा श्रेणी-1 व श्रेणी-2 के अधिकारियों के 3 प्रतिशत वेतन स्थगन को वापस लेने की घोषणा गैर-राजपत्रित पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा का निधन

एएम नाथ। मंडी :  नाचन के पूर्व विधायक एवम पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह अस्पताल से उपचार करने के बाद घर पहुंचाते ही निधन हो गया। डोगरा 77 वर्ष के थे।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 महिलाओं से रेप और हत्या का मामला :14 साल बाद आरोपी गिरफ्तार,तीन संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल लिया था , अरोपी का डीएनए मैच, 500 लोगों से लिए गए सैंपल

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने चंडीगढ़ में रेप के बाद हत्या के आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनी के रहने वाले मोनू के...
Translate »
error: Content is protected !!