आपरेशन प्रहार चरण 2 : 170 संदिग्ध काबू , 141.75 ग्राम हेरोइन बरामद, 17 मामले किए दर्ज

by

नवांशहर  :  नवांशहर जिले में अपराध व नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “आपरेशन परहार चरण दो” के तहत पुलिस ने 72 घंटों के भीतर व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए 240 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 170 संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया गया, जिनमें 63 आरोपित ऐसे थे जो पहले से विभिन्न मामलों में पुलिस को वांछित थे।

अभियान के दौरान नशे के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 141.75 ग्राम हेरोइन, 20 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) तथा 87 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के मंतव्य से चलाया गया था।

एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया  पुलिस टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित ठिकानों, संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्रों, किराए के मकानों, ढाबों, बस अड्डों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर दबिश दी। अभियान की योजना पहले से तैयार की गई थी और इसके लिए विभिन्न थानों की टीमों के साथ विशेष स्टाफ, सीआईए टीमों तथा महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया।  छापेमारी के दौरान पकड़े गए 170 संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई। इनमें से 63 आरोपी ऐसे पाए गए, जिनके खिलाफ पहले से ही विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज थे और वे लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। पुलिस ने इन आरोपितों को संबंधित मामलों में गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि इन गिरफ्तारियों से कई लंबित मामलों के खुलासे की उम्मीद है। इसके अलावा 52 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक हिरासत की कार्रवाई शुरू की गई। इन व्यक्तियों को एहतियातन हिरासत में लेकर उनके आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों का सत्यापन किया गया।

उन्हीनों बताया सत्यापन के बाद 51 व्यक्तियों को उचित चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया, जबकि एक के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि निवारक कार्रवाई का मंतव्य क्षेत्र में संभावित अपराधों को रोकना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है , जिसमें 141.75 ग्राम हेरोइन, 20 ग्राम आइस और 87 प्रतिबंधित गोलियां भी जब्त की गईं हैं। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत संबंधित आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने ने बताया कि बरामद नशे की खेप जिले में सप्लाई की जानी थी, जिसे समय रहते जब्त कर लिया गया है।

एसएसपी तुषार गुप्ताने बताया कि “आपरेशन परहार चरण दो” पहले चरण की सफलता के बाद शुरू किया गया है। पहले चरण में भी बड़ी संख्या में संदिग्धों को काबू किया गया था और कई आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ था। दूसरे चरण में पुलिस ने और अधिक सख्ती बरतते हुए अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मंतव्य अपराध की जड़ तक पहुंचना और संगठित नेटवर्क को तोड़ना है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कई ऐसे लोग भी पकड़े गए जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह के विशेष अभियानों से न केवल अपराध दर में कमी आएगी, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी।  एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया लगातार 72 घंटों तक चले इस अभियान में पुलिस कर्मियों ने दिन-रात मेहनत की और समन्वित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।
अंत में एसएसपी तुषार गुप्ता ने कहा कि “आपरेशन परहार चरण दो” जिले को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दोहराया कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह के सघन अभियान चलाए जाते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली में 50 शिक्षकों को किया सम्मानित; बोले मुख्यमंत्री—मैं खुद एक अध्यापक का बेटा, शिक्षक की चुनौतियों को करीब से देखा है

मोहाली, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से मोहाली के सेक्टर-62 स्थित विकास भवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के...
पंजाब

डल्लेवाल सब स्टेशन के अंर्तगत पड़ते फीडरों में बिजली आज दस से दो वजे तक बंद रहेगी

Kamagra oral jelly suisse Les effets pro-inflammatoires des ros comprennent les lésions endothéliales, la formation de facteurs chimiotactiques, viagra vente causant des dommages à ces molécules. Excrétion de la radioactivité exprimée tolérée dans circulation...
article-image
पंजाब

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!