पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग : वीडियो आया सामने

by

जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। आरोपियों ने मकसूदां स्थित उनके नए घर के बाहर गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

इस घटना ने एक बार फिर कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार एक युवक घर के बाहर आता है, गोलियां चलाता है और मौके से फरार हो जाता है।

सूत्रों के अनुसार, हमला ज्योति नूरा के नए घर को निशाना बनाकर किया गया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह किसी तरह की चेतावनी या धमकी हो सकती है। पिछले कुछ समय से देश-विदेश में कई कलाकारों को धमकियां मिलने और उन पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज बेहद स्पष्ट बताया जा रहा है, जो पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकता है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरमनप्रीत कौर गिल प्रदेशाध्यक्ष व गुरप्रीत कौर बनीं महासचिव : जालंधर में स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय कन्वैंशन आयोजित

नंगल। स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी पंजाब द्वारा स्त्री मुलाजिमों की मांगों को लेकर कन्वैंशन का आयोजन जालंधर के देश भगत यादगार हाल में किया गया। इस प्रदेश स्तरीय कन्वैंशन का आयोजन संगठन की प्रदेशाध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध प्रवासियों का अब ये देश बनेगा नया ठिकाना? ट्रंप ने अपने यहां से निकाला तो भारतीयों के लिए राष्ट्रपति ने फैलाई बाहें

अमेरिका के नवर्निवाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अमेरिका में रह रहे सभी अवैध अप्रवासियों को बाहर निकाल देंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अगले कार्यकाल का खाका पेश किया। इसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत पंजाबी गैंगस्टर और तस्कर को किया अरेस्ट

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत पंजाबी गैंगस्टर और तस्कर को अरेस्ट किया गया। अरेस्ट आरोपी की पहचान हरमनवीर के तौर पर हुई है। उसे 3 दिन पहले ही एफबीआई...
Translate »
error: Content is protected !!