मुख्यमंत्री सुक्खू के ‘कुप्रबंधन’ से हिमाचल की आर्थिकी संकट में : जयराम ठाकुर

by

मित्रों’ पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी

मुख्यमंत्री को जेब में ‘बैक डेट’ की चिट्ठियां लेकर घूमना व ओछी राजनीति करना शोभा नहीं देता

एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू के भुंतर में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित “समर्पण दिवस” कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रेरणादायी बताया, लेकिन साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है जिसे सुक्खू जी तार-तार कर रहे हैं और जेब में ‘बैक डेट’ की चिट्ठियां लेकर घूमना व ओछी राजनीति करना उन्हें शोभा नहीं देता।
जयराम ठाकुर ने रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आंकड़ों सहित स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हिमाचल को 13वें वित्त आयोग की तुलना में कहीं अधिक ग्रांट मिली, लेकिन कांग्रेस सरकार ने हमेशा केंद्र को कोसने का ही काम किया है।
उन्होंने बताया कि जहां 2010-14 में मनमोहन सिंह सरकार के समय हिमाचल को मात्र 7800 करोड़ रुपये की आर.डी.जी. मिली थी, वहीं मोदी सरकार के दौरान 2015 से 2020 के बीच यह राशि 45000 करोड़ रुपये तक पहुंची। तब राज्य में कांग्रेस की वीरभद्र सिंह की सरकार भी रही लेकिन बिना भेदभाव राशि दी गई। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि 14वें और 16वें वित्त आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि RDG को धीरे-धीरे कम (टेपर डाउन) किया जाएगा और राज्यों को अपने संसाधन बढ़ाने होंगे, परंतु मुख्यमंत्री ने उचित मंच पर अपना पक्ष नहीं रखा और अब जब केवल हिमाचल ही नहीं बल्कि 17 अन्य राज्यों की भी RDG बंद हुई है, तो वे इसे केंद्र की साजिश बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए आनन-फानन में दस गारंटियां तो दे दीं, लेकिन अब उनका आर्थिक बोझ केंद्र पर डालना चाहते हैं, जो कि न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री की भाषा को ‘विचलित करने वाली’ बताते हुए कहा कि सरकार अपने कुप्रबंधन का ठीकरा केंद्र पर फोड़कर जनता पर टैक्स का बोझ डालने और सुविधाएं छीनने की तैयारी कर रही है, जबकि दूसरी ओर ‘मित्रों’ को कैबिनेट रैंक और महंगी गाड़ियां बांटकर प्रदेश की संपदा को लुटाया जा रहा है। ऐसा लगता है मुख्यमंत्री पूरी तरह ख़ज़ल हो गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अगर आरजीडी मिली तो उन्होंने रिकॉर्ड सड़कें बनाई और इस कार्यकाल में हिम केयर, सहारा, शगुन जैसी जनहितैषी योजनाएं चलीं, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बजट रोककर बंद कर दिया है। उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री सरकार को एक छात्र संगठन की तरह चला रहे हैं और वित्त सचिव के माध्यम से खजाना खाली होने का रोना रोकर कर्मचारियों के भविष्य निधि तक को फ्रीज करने की नौबत ला सकते हैं।
जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि विपक्ष के नाते वे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बने रहेंगे और मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे आरोप-प्रत्यारोप से बाहर निकलकर प्रदेश के हितों पर ध्यान दें, क्योंकि केवल शोर मचाने से उनकी ‘नालायकी’ नहीं छिपेगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और स्थानीय विधायकों सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे, जहां जयराम ठाकुर ने संकल्प दोहराया कि वे प्रदेश को बर्बादी की राह पर ले जाने वाली इस सरकार के विरुद्ध डटकर खड़े रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कर्मचारियों को एक दिसंबर को नहीं मिलेगा वेतन, इस दिन जारी होगी सैलरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को इस महीने मासिक वेतन व पेंशन 2 दिसंबर को मिल सकती है। 1 दिसंबर को अवकाश है, ऐसे में 2 दिसंबर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने डलहौजी में आपदा प्रभावित लोगों को वितरित की खाद्य एवं राहत सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज ज़िला चम्बा के उप-मंडल डलहौज़ी के तहत बनीखेत नगर पंचायत के सभागार में आपदा प्रभावित लोगों को खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित की। राज्यपाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब सभी को बनवाने पड़ेंगे अपार कार्ड, जाने इस कार्ड से जुडी सभी बातें..अपार आईडी कैसे बनवाएं ?

नई दिल्ली :- आज के डिजिटल युग में भारत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलाव तथा सुधार कर रही है। इन्हीं में से एक है  अपार आईडी , जिसे Automated Permanent Academic Account...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आप सरकार की जुमलेबाजी प्रदेशवासियों की परेशानी का सबब : पूर्व सांसद खन्ना

जमीन की रजिस्ट्री पर ऐन.ओ.सी. की शर्त हटाने की घोषणा का जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं, लोग धक्के खाने और अतिरिक्त पैसे खर्चने को मजबूर : खन्ना होशियारपुर 17 जनवरी :  भाजपा के...
Translate »
error: Content is protected !!