नशा मुक्त एवं स्वच्छ हिमाचल की दिशा में राह दिखा सकता है बघाट – डॉ. शांडिल

by
एएम नाथ। सोलन  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्ष 1948 में हिमाचल के नामकरण का गवाह बना बघाट आज पुनः प्रदेश को नशामुक्त एवं स्वच्छ हिमाचल बनाने की दिशा में राह दिखा सकता है। डॉ शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मशीवर के माँ भगवती मंदिर लुगासण में आयोजित बघाटी सामाजिक संस्था के वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व लुगासण माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
स्वास्थ्य मंत्री ने बघाट रियासत के अंतिम शासक राजा दुर्गा सिंह को इस अवसर पर सभी की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि आज सोलन पुनः नशा मुक्त एवं स्वच्छ हिमाचल के निर्माण में सबका मार्गदर्शन कर सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि ज़िला प्रशासन, विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं और जनमानस एकजुट होकर कार्य करें।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक सरोकारों को पूरा करने के साथ-साथ विकास की नई इबारत लिखने में सतत् प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर पर सभी वर्गों के कल्याण को अधिमान देने के साथ-साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन क्षेत्र में नवीन योजनाएं आरम्भ की जा रही हैं ताकि गांव से लेकर शहर तक हिमाचल का सर्वागींण विकास सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि सभी तक बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश में स्कूलों का युक्तिकरण किया जा रहा है ताकि छात्र-अध्यापक अनुपात शिक्षा की दृष्टि से बेहतर हो।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बघाटी सामाजिक संस्था को अपने कार्याें को विस्तार देने और बघाटी बोली के संरक्षण के लिए एक भवन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बघाटी सामाजिक संस्था के भवन निर्माण के लिए ज़िला प्रशासन को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए जाएंगे। संस्था के भवन निर्माण में यथोचित सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने संस्था को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
डॉ. शांडिल ने सामुदायिक शैड लुगासण के लिए 03 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने धारों की धार में सामुदायिक शैड के निर्माण के लिए 01 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
May be an image of 5 people, wedding and dais
ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली ने बघाट क्षेत्र के इतिहास की सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेन्द्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्र की मांगों से उन्हें अवगत करवाया।
बघाटी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र विशेष की संस्कृति से अवगत करवाया।
बघाटी सामाजिक संस्था के उपाध्यक्ष संतोष भारद्वाज ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर बघाटी बोली में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव संधीरा दुल्टा, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत मशीवर के उप प्रधान नरेश, ग्राम पंचायत जौणाजी की पूर्व प्रधान वनिता देवी, ग्राम पंचायत सलोगड़ा के पूर्व प्रधान कांति स्वरूप एवं लक्ष्मीदत्त शर्मा, बीडीसी सोलन की पूर्व अध्यक्ष रीता कश्यप, बघाटी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अन्य सदस्य, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल, कार्यकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम, अन्य अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्थानीय निवासी तथा बघाटी सामाजिक संस्था के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 ने मारी बाजी : प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री ने मुख्य अतिथि शिरकत की

एएम नाथ। शिमला,  20 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाल में रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल द्वारा आयोजित प्रथम स्वर्गीय नरिंदर पुंटा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2500 पेज की चार्जशीट : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति के खिलाफ जांच में ठोस सबूत

हिसार :  यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी का आरोप है। तीन महीने की जांच के बाद 2500 पेज की चार्जशीट फाइल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली लगने से मौत, किसान शुभकरण सिंह की : शुभकरण के सिर से कई छर्रे बरामद

चंडीगढ़ :  एमएसपी मांग को लेकर किसान आंदोलन के दौरान शुभकरण सिंह की हुई मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें में कहा गया है कि शुभकरण के सिर से कई छर्रे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का कायल है हिंदुस्तान : जयराम ठाकुर

जय राम ठाकुर बोले, मुश्किल हालात में भी सेना का मनोबल बढ़ाने पहुंचे बॉर्डर पर,अपने संबोधन से दिया बड़ा संदेश एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!