राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का हो भव्य आयोजन…….सभी प्रबंधों से संबंधित टेंडरों और अन्य प्रक्रियाओं में हो पूरी पारदर्शिता : सुरेश कुमार

by
भोरंज और सुजानपुर के विधायकों ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
एएम नाथ। हमीरपुर 13 फरवरी। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला और उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि सुजानपुर के होली उत्सव का अपना एक अलग ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। यह उत्सव इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा और इसे भव्य रूप दिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए आयोजन समिति और सभी संबंधित विभागों की ओर से किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि होली उत्सव की तैयारियों एवं इसके सुचारू आयोजन के लिए आयोजन समिति के अलावा अलग-अलग उपसमितियों का गठन भी कर दिया गया है और इन उप समितियों में गैर सरकारी सदस्यों को भी शामिल किया गया है। सुरेश कुमार ने कहा कि सभी उपसमितियों के अध्यक्ष और सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रबंधों एवं व्यवस्थाओं से संबंधित सभी टैंडर और अन्य प्रक्रियाएं पारदर्शिता के साथ पूर्ण होनी चाहिए। इनमें किसी भी तरह का अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए।
बैठक में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद, महिलाओं का सामूहिक लोकनृत्य झमाकड़ा, रस्साकशी और कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए।
उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के चयन, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के आयोजन, उदघाटन और समापन अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा, निमंत्रण कार्ड तथा स्मारिका के प्रकाशन, प्रदर्शनी स्टॉल्स, परिवहन, पार्किंग, यातायात, कानून व्यवस्था, सफाई, शौचालय और अन्य सभी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला, एसी टू डीसी चिराग शर्मा और विभिन्न उपसमितियों के अन्य अधिकारियों ने अभी तक की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने भी बैठक में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट रैंक का दर्जा राज्य सरकार ने लिया वापस : बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन तथा प्रधान सलाहकार और राजनीतिक सलाहकार इसमें शामिल

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्राधिकरणों को दिए गए ‘कैबिनेट रैंक’ के दर्जे को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसमें...
हिमाचल प्रदेश

60 भेड़-बकरियों की मौत : नरवाना पंचायत की रिडू पहाड़ी पर बिजली गिरने से

देहरा: देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भटहेड़ के भेडी गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे बिजली गिरने से गोशाला आग लग गई। गोशाला में बंधी भैंस झुलस गई और उसका बच्चा जिंदा जल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा विकास के संकल्प के साथ काम करती है, जो कहती है करके दिखाती है – देश में मोदी के विकास की गारंटी, हिमाचल विकास करने वालों के साथ : जयराम ठाकुर

सेराज में जयराम ठाकुर ने कंगना के लिए मांगा वोट एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में विकास की एकमात्र गारंटी नरेन्द्र मोदी हैं। केंद्र में दस सालों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसा : श्रद्धालुओं का ट्राला खाई में गिरने से 18 से 20 श्रद्धालु जख्मी

चिंतपूर्णी, 24 जुलाई हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार को पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्राले खाई में गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के...
Translate »
error: Content is protected !!