शादी से पहले युवक की आत्महत्या : दो दिन बाद होनी थी शादी

by

कपूरथला:  कपूरथला में एक  29 वर्षीय युवा कारोबारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी दो दिन बाद तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और उसी दिन शाम को शगुन की रस्म होनी थी।

लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मृतक की पहचान करण कुमार (29) पुत्र रमेश कुमार, निवासी शिव कॉलोनी के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, करण कुमार शहर की जोली मार्केट में मनियारी की दुकान चलाता था। वह महिलाओं के श्रृंगार का सामान, कॉस्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करण अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया था। जब काफी समय तक वह नीचे नहीं आया तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। ऊपर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, परिवार ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। मृतक के चाचा ने बताया कि धर्मपाल महाजन ने बताया कि करण कुमार का दो दिन बाद विवाह होना था लेकिन विवाह से पहले ही करण यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक की करंट लगने से मौत : हरवां बीत के एक 22 वर्षीय साहिल धीमान की

गढ़शंकर, 23 जुलाई : गांव हरवां बीत के एक 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार साहिल धीमान (22) पुत्र अमरीक सिंह धीमान निवासी हरमां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA : केंद्रीय गृह मंत्रालय हत्याकांड से जुड़ी पूरी जांच रिपोर्ट की तलब

वरिंदर प्रताप सिंह । नई दिल्ली: नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड से...
article-image
पंजाब

विन्नी पूरी को पहले जन्म दिवस की शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव हैबोवाल की विन्नी पूरी को उसके पहले जन्म दिवस की हार्दिक शुभकानाएं और सतलुज ब्यास टाइम्स की और से विन्नी पूरी के पिता दीपक पूरी व माता उमा पूरी को बधाई।...
Translate »
error: Content is protected !!