उत्तरी रेलवे की मंडल सलाहकार समिति DRUCC में डॉ. सुकृत सागर की नियुक्ति

by

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा नामांकन

-सांसद व पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर की अनुशंसा पर मिली ज़िम्मेदारी

-कांगड़ा घाटी रेल लाइन की जल्द बहाली की जगी उम्मीद

एएम नाथ। देहरा/कांगड़ा : क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि देहरा विधानसभा के युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर को मनिस्ट्री ऑफ़ रेलवे, रेलवे बोर्ड नई दिल्ली द्वारा उतरी रेलवे की मंडल स्तरीय सलाहकार समिति DRUCC का सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अनुशंसा पर की गई है।
यह समिति रेल यात्रियों की सुविधाओं, नई रेल सेवाओं, ठहराव, स्टेशन उन्नयन, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य जनहित विषयों पर रेलवे प्रशासन को परामर्श देने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है।
क्षेत्र के लोगों में डॉ. सुकृत सागर की नियुक्ति से देहरा तथा कांगड़ा क्षेत्र को विशेष रूप से लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से कांगड़ा घाटी रेल लाइन की बहाली, ट्रेनों की संख्या में वृद्धि, प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग उठती रही है। ऐसे में क्षेत्र के एक सक्रिय और युवा प्रतिनिधि का इस महत्वपूर्ण मंच पर पहुँचना स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायक सिद्ध होगा।
क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देहरा विधानसभा और कांगड़ा जिले के लिए सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. सुकृत सागर अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा रेल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
“डॉ. सुकृत सागर ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर तथा रेलवे मंत्रालय का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र की सभी रेल संबंधित समस्याओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से उठाएंगे तथा यात्रियों की सुविधा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र को जिंदा रखता है मतदान : गंधर्वा राठौड़…..मेरा युवा भारत केंद्र की मतदाता जागरुकता पदयात्रा को भी दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मताधिकार के प्रयोग की अपील एम नाथ।  हमीरपुर 25 जनवरी। 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस अधिकारी की पत्नी से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी : आरोपी महिला रकम लौटाने से कर रही इन्कार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पत्नी के साथ दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की...
हिमाचल प्रदेश

प्रतिबंधों में आंशिक संशोधनों के साथ कोरोना कर्फ्यू की अवधि 7 जून प्रातः 6 बजे तक बढ़ी, सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी सभी प्रकार की दुकानें – डीसी

ऊना – कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 7 जून प्रातः 6 बजेे तक बढ़ा दिया गया है। इस बारे आदेश जारी करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार से मरीज किया एअर लिफट :पीजीआई में करवाया एडमिट

85 वर्षीय धर्मी अंधरग की वजह से नाजुक स्थिति में बर्फबारी के दौरान एयरफोर्स के 02 हेलीकॉप्टर से ली मदद एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से जिला शिमला के दुर्गम...
Translate »
error: Content is protected !!