विष्णु दिगंबर सूद और राजपाल सूद ने 1101 कुंडीय रुद्र महायज्ञ हेतु सहयोग राशि की भेंट

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री लछमन दास ट्रस्ट होशियारपुर की ओर से ट्रस्टीगन विष्णु दिगंबर सूद और राजपाल सूद ने 1101 कुंडीय रुद्र महायज्ञ हेतु सहयोग राशि भेंट की । विष्णु दिगंबर सूद ने इस अवसर पर कहा कि हमारा सौभाग्य है की छोटी काशी के नाम से विख्यात होशियारपुर की पावन धरती पर स्वामी उदयगिरि जी महाराज अध्यक्ष श्रीसिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस दुर्लभ यज्ञ का आयोजन 19 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भक्तजनों को यज्ञ में आहुतियां अर्पित करने के लिए अपने नाम रजिस्टर करवाने चाहिए और तन मन धन से सहयोग करना चाहिए । उन्होंने उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सराय लक्ष्मण दास में यज्ञ में भाग लेने वाले आचार्यों एवं संत महात्माओं को रुकने की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी ।
इस अवसर महर्षि भृगु वेद विद्यालय के संचालक पंकज सूद ने बताया की मानवता मंदिर , सूद भवन , उदासीन डेरा बहादुरपुर , रामानंद अवधूत आश्रम बस्सी गुलाम हुसैन , विरक्त कुटाई टांडा रोड , आर्य समाज , शक्ति मंदिर , श्री राम चरितमानस भवन बहादुरपुर ,मैया जी असि नौकर तेरे और हिम मित्र मंडल भवन बहादुरपुर द्वारा भी इस हेतु निशुल्क आवास सुविधा यज्ञ के दौरान उपलब्ध करवायी जाएगी । इस अवसर पर श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इन सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया गया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5% वेतन वृद्धि सहित कर्मचारी बहाली की मांग लागू करने के पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशो के पश्चात हड़ताल स्थगित करने का फैसला-रेशम सिंह गिल

तलवाड़ा : पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के एक पैनल की बैठक परिवहन मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर के सहित परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई।जिसमें अक्तूबर महीने...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान दूसरे चरण में पहुंचा : सीएम मान- केजरीवाल का मजीठिया पर बयान- नाम लेने से डरते थे, जेल में डाला

फगवाड़ा । पंजाब में नशे के खिलाफ जारी जंग को और तेज करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को...
article-image
पंजाब

क़्वांटम पेपर्स लिमिटेड सैला खुर्द में डायरेक्टर ऑफ़ फैक्ट्रीज के सहयोग से सेफ्टी और भलाई स्कीम के विषय में सेमीनार का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  क़्वांटम पेपर्स लिमिटेड सैला खुर्द में सेफ्टी एवं वर्करो के भलाई स्कीम के विषय में सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 कामगारों ने भाग लिया, इन सभी...
article-image
पंजाब

पंजाब में केवल 212 एजेंट ही रजिस्टर….. 60 के लाइसेंस एक्सपायर

पंजाब में केवल 212 एजेंट ही रजिस्टर, इनमें से 60 के लाइसेंस एक्सपायर इनमें से कई युवक ऐसे थे जोकि डंकी रूट से अमेरिका गए थे। ऐसे में उन युवकों के न केवल सपने...
Translate »
error: Content is protected !!