गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित

by
एएम नाथ । मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम बार आयोजित छोटी काशी साहित्य उत्सव के समापन अवसर पर इंदिरा मार्केट परिसर के संकन गार्डन में गज़ल संध्या ने खूब समां बांधा। इन आयोजनों ने मंडी नगर की स्थापना के 500वें वर्ष में प्रवेश के लम्हों को और भी खूबसूरत व यादगार बना दिया।
धर्मपुर से विधायक एवं मंडी शिवरात्रि महोत्सव आमसभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर भी समापन अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उन्हें सम्मानित किया।
चंद्रशेखर ने कहा कि इस बार शिवरात्रि महोत्सव इस मायने में विशेष है कि मंडी नगर अपनी स्थापना के 500वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस उपलक्ष्य में मंडी साहित्य उत्सव, शाम-ए-गज़ल, भजन संध्या, ब्यास आरती व लेजर शो जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल की गई हैं। रविवार को ब्यास आरती में उप मुख्यमंत्री विशेष तौर पर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में भी हिमाचल के कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है।
आज की ग़ज़ल संध्या में उभरते गज़ल गायक ऋषभ भारद्वाज एवं कुलदीप ने एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। मंडी के उभरते गायक पुष्पराज ने भी गज़लें पेश कीं। ऐतिहासिक घंटाघर के सामने रंग-बिरंगी रोशनियों से सजे संकन गार्डन की छटा इस दौरान देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर नगर निगम मंडी के महापौर विरेंद्र भट्ट, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, उपमंडलाधिकारी (ना.) रूपिंदर कौर, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीविक्षाधीन अधिकारी डॉ. मनु वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित साहित्यिक जगत से जुड़ी विभूतियां एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा पैदल सफर कर शिमला लौटे जयराम ठाकुर, डॉ. मामराज ने की मुलाक़ात

एएम नाथ। शिमला : पिछले 20 दिनों से मंडी जिला के सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा की पैदल यात्रा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने को खोले जाएंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर: पठानिया

शाहपुर , 09 अक्तूबर। विधायक पठानिया ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांस्टेबलों/ड्राइवरों के पदों के लिए पूरे राज्य में 3 जुलाई को लिखित परीक्षा, बहुचर्चित पेपर लीक मामले में सीबीआई करेगी जांच

ऊना : हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कांस्टेबलों की भर्ती के पेपर लीक मामले में जांच सीबीआई को सौंपी गई है। जबकि नए सिरे से हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों (पुरुष एवं महिला) और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में आयोजित की गई इन्ट्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता : खेलों को जिंदगी का हिस्सा बनाएं – डॉ. खुशवंत सिंह

छात्र वर्ग में अंतिम वर्ष और छात्रा वर्ग में द्वितीय वर्ष की टीमें रही विजयी एएम नाथ। शिमला : सुंदरनगर, 29 अगस्त : राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!