थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 15 फरवरी। थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से आरंभ कर दिया गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क एवं एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं-10वीं) और अग्निवीर महिला मिलीटरी पुलिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक एवं पात्र युवा वेबसाइट – ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए तथा ये आधार नंबर नंबर से लिंक होने चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एकता मार्च अभियान के तहत चम्बा और पांगी में आयोजित होगी पदयात्रा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने बद्दी में लगाया 12वां विशाल भंडारा

बद्दी, 12 फरवरी (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने बाबा हरीपुर वाले की स्मृति में 12वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष भी वीरवार...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने बदले 24 HAS अधिकारी, कई SDM भी बदले

एएम नाथ। शिमला हिमाचल सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 24 HAS अधिकारियों को ट्रांसफर किया है जिसमें ज्यादातर SDM भी बदले गए हैं। पढ़ें अधिसूचना… Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल प्रदेश, मुख्यमंत्री कभी कहते कि संकट और कभी कर देते इनकार : जयराम ठाकुर

शिमला, 3 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सुक्खू सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केंद्र से प्रदेश को हर संभव...
Translate »
error: Content is protected !!