कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण

by
एएम नाथ।  कांगड़ा :  कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले की सुंदर धौलाधार घाटी के नड्डी में एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना विकसित करने का निर्णय लिया है। 4.3 किलोमीटर लंबी नड्डी जिपलाइन परियोजना की अनुमानित लागत 7.41 करोड़ रुपये है और इसे ऐतिहासिक साहसिक पर्यटन पहल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में चार स्टेशन होंगेकृ गल्लू (प्रारंभिक बिंदु), बल गांव, नड्डी और मैगी प्वाइंट खड्ड (समापन बिंदु)। यह परियोजना पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ धौलाधार पर्वत माला की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर देगी। इस परियोजना को 36 माह की अवधि में पूरा करने का प्रस्ताव है।
यह जिपलाइन धर्मशाला के नड्डी व्यू प्वाइंट पर विकसित की जाएगी, जो अपने विहंगम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने, साहसिक पर्यटन के शौकीन पर्यटकों को आकर्षित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने तथा क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को ‘पर्यटन राजधानी’ का दर्जा प्रदान किया है और जिले में पर्यटन अवसंरचना को सशक्त बनाने तथा सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें लागू की जा रही हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएसी बैठक में धर्मशाला व शिमला एयरपोर्ट की समस्याओं पर अनुराग ठाकुर की चर्चा : राज्य के पर्यटन अधिकारियों के साथ एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर भी की चर्चा

एएम नाथ । धर्मशाला, 27 अप्रैल : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक धर्मशाला में आयोजित हुई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर में 3000 दीपों से होगी महाआरती : चैत्र नवरात्र मेले के लिए खास तैयारी

नाहन :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इस बार चैत्र नवरात्र मेले में पहली बार शिव तालाब मंदिर में 3 हजार देसी घी के दीपक जलाकर शिव-गौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने ऊना जिला श्रम अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा

रोहित जसवाल। ऊना  : विजिलेंस ने ऊना में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला श्रम अधिकारी को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के एक लेबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीजन की पहली बर्फबारी से खिले चेहरे : 4 डिग्री तक गिरा तापमान, रोहतांग में ट्रैफिक रोका

एएम नाथ। शिमला : मानसून की विदाई के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते रविवार को हिमाचल के कई शहरों में इस सीजन की...
Translate »
error: Content is protected !!