महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन : कविता, भाषण, गीत तथा नृत्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का महत्व बताया

by

बीबीएन,16 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के महिला प्रकोष्ठ ने महिला सशक्तिकरण विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के खुले मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें मंच सभी विद्यार्थियों के लिए खुला रखा गया था ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कविता, भाषण, गीत तथा नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपने विचार साझा करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रो. सुनीला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिए तथा हर परिस्थिति का साहसपूर्वक सामना करना चाहिए। प्राचार्य प्रो. अनुपमा पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को सशक्त बनाने का एकमात्र सशक्त माध्यम है।
मंच का संचालक बीए तृतीय वर्ष की छात्रा काजल ने किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. कृष्णा प्रकाश ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों का उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
बरोटीवाला कालेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद्यार्थी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में करोड़ों के राजस्व घोटाले का मामला एक बार फिर से गर्माया : कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर जवाब तलब

बद्दी। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में करोड़ों के राजस्व घोटाले का मामला एक बार फिर से गर्मा गया। इस मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका का कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अयोग्य विधायकों को पेंशन नहीं : विधेयक में कहा गया अयोग्य घोषित किया गया है तो वह अधिनियम के तहत पेंशन का नहीं होगा हकदार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराए गए सदस्यों के लिए पेंशन लाभ रोकने के लिए एक विधेयक पेश किया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा (सदस्यों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार नई स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत – डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई स्वास्थ्य सुविधाओं के सृजन के दृष्टिगत निरंतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड : हिमाचल में कर्मचारियों को अब दफ्तरों में जींस-टीशर्ट पहनने पर नो एंट्री….जानें कैसा हो ड्रेस कोड

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड फॉलो करने का आदेश दिया गया है. नए आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी जींस-टीशर्ट पहनकर दफ्तरों में नहीं आ...
Translate »
error: Content is protected !!