21 अप्रैल को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा शिक्षुता प्रशिक्षण मेला

by

ऊना: भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वाधान में तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में राष्ट्रीय स्तर पर एक शिक्षुता प्रशिक्षण मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का मुख्य लक्ष्य शिक्षुता प्रशिक्षण योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार एव कार्यन्वयन सुनिश्चित करना है। जिसके अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से अपने-अपने व्यवसायों का मूलभूत प्रशिक्षण प्राप्त चुके प्रशिक्षु अपने व्यवसाय का उच्च व्यवहारिक ज्ञान एवं प्रशिक्षण सम्बन्धित उद्योगों में ग्रहण करते हैं तथा प्रशिक्षण के साथ-साथ इन औद्योगिक इकाईयों के उत्पादन में भी अहम भूमिका निभाते है।

शिक्षुता प्रशिक्षण योजना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना भी आरम्भ की है, जिसमें उद्यमियों को लाभान्वित करने के लिए उनके द्वारा प्रशिक्षुओं को दी जाने वाली वृतिका का 25 प्रतिशत हिस्सा अधिकतम 1500/- रुपये सरकार द्वारा वहन किया जाता है। मेले में जिला की सभी ऐसी औद्योगिक इकाईयां जो इस योजना को लागू करने के लिये पात्र हों अथवा जिनक लिये इसे लागू करना अनिवार्य हो ऐसी सभी स्थापनाएं इस मेले में भाग लेने सकती हैं। साथ ही साथ आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु जो अप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हों वह भी इस मेले में भाग ले सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22 को अंब व 23 अगस्त को बंगाणा में होंगे कार्यक्रम, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः डीसी

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर की बैठक ऊना: 17 अगस्तः जिला ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेता को जगदीप धनखड़ के इस्तीफे में दिखी ‘जाट’ वाली वजह….सत्यपाल मलिक का भी कर दिया जिक्र

नई दिल्ली । काग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने उपराष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे अब ‘जाट’ फैक्टर वाला दावा किया है। दलित नेता ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्जी नियुक्ति पत्रों का मामला “25 युवा ठगे हिमाचल सचिवालय में नौकरी के नाम पर : पांच और गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला  :  सचिवालय में सरकारी नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है।   हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सरकारी नौकरी के...
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुजानपुर के परिणाम

हमीरपुर 17 मई। नगर परिषद सुजानपुर के सभी 9 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि वार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!