800 में से सिर्फ 9 नंबर मिले डॉक्टर को : फिर भी मिल गई NEET PG सीट…कट

by

नई दिल्ली : नीट पीजी कटऑफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. स्टेट सिलेक्शन कमेटी ने तीसरे दौर की काउंसलिंग के दौरान 800 में से सिर्फ 9 नंबर पाने वाले एक डॉक्टर को एक प्राइवेट कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट  सीट अलॉट कर दी।

डॉक्टर को ये सीट मैनेजमेंट कोटे के तहत मिली है. अब इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर से मेडिकल की पढ़ाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हैरानी की बात ये है कि काउंसलिंग के अगले दौर में इससे भी कम नंबर पाने वाले उम्मीदवारों को सीटें मिल सकती हैं।

 उठ रहे सवाल  : बताया गया है कि अगर सरकारी और मैनेजमेंट कोटे में छात्र सीटें नहीं लेते हैं तो अगले दौर में कटऑफ और ज्यादा गिरने की उम्मीद है. इसे लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) समेत कई डॉक्टर सवाल उठा रहे हैं और इसे एक गलत प्रैक्टिस बताया जा रहा है. अब एक बार फिर इस मामले को लेकर विवाद बड़ा हो सकता है, फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले पर सुनवाई चल रही है।

कम नंबर के बाद भी मिल गई सीट :  तमिलनाडु में तीसरे राउंड की काउंसलिंग में कई ऐसे मामले सामने आए, जहां कम नंबर लाने के बावजूद पीजी सीटें अलॉट कर दी गईं. पेरम्बलुर के धनलक्ष्मी श्रीनिवासन मेडिकल कॉलेज में एमडी फार्माकोलॉजी के लिए सबसे कम 9 नंबर पर सीट आवंटित की गई. इसी कॉलेज में 800 में से 25 नंबर लाने वाले एक और उम्मीदवार को एमडी कम्युनिटी मेडिसिन की सीट मिल गई. कुल मिलाकर ऐसे 21 उम्मीदवारों को 100 से कम नंबर होने के बावजूद पीजी की सीटें मिल गईं।

कटऑफ में भारी गिरावट  : नीट पीजी की 9 हजार से ज्यादा सीटें खाली होने के बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 2025-26 के लिए कटऑफ में भारी गिरावट की थी. इसमें कटऑफ घटाकर 800 में से 103 नंबर कर दिया गया था. इसके हिसाब से एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग स्कोर 800 में से -40 हो गया. यानी माइनस में नंबर लाने वाले आरक्षित उम्मीदवारों को भी पीजी में एडमिशन मिल सकता है।

नीट पीजी परीक्षा MD, MS, और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में एडमिशन लेने के लिए दी जाती है. हर साल लाखों डॉक्टर इस परीक्षा को देते हैं और फिर उन्हें काउंसलिंग के बाद सीटें अलॉट होती हैं. ये परीक्षा 3.3 घंटे की होती है, जिसमें 200 MCQs होते हैं. हर सवाल 4 नंबर का होता है और गलत जवाब के लिए -1 की नेगेटिव मार्किंग होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी: आशिका जैन

ज़िला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम – चुनाव प्रक्रिया में बढिय़ा कारगुजारी करने वालों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित – कहा, मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं...
article-image
पंजाब

शांतिपूर्वक मतदान के लिए वोटरों व पोलिंग स्टाफ का धन्यवाद किया जिला चुनाव अधिकारी ने

10 मार्च को होगी जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों की गिनती होशियारपुर, 20 फरवरी: जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जहां आज अलग- अलग पोलिंग बूथों का...
article-image
पंजाब

दोनों के बीच ऑनलाइन हुई थी दोस्ती : नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

बठिंडा : जिले के गांव मानसा कलां की निवासी 17 वर्षीय नाबालिग दीक्षा को नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपित युवक को थाना मोड़ पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

गहलोत ने डल्लेवाल की भूख हड़ताल को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार की आलोचना की

जयपुर, 17 जनवरी :  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्र और पंजाब सरकार पर] अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता जगदीप सिंह डल्लेवाल के प्रति असंवेदनशीलता दिखाने का आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!