जिंदा जला ड्राइवर : एक्सीडेंट के बाद कार में लगी आग

by

लुधियाना :  जगराओं में डल्ला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गई. इस हादसे में कार ड्राइवर बाहर निकलने में असफल रहा और जिंदा जल गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक, देर रात उन्हें सूचना मिली कि डल्ला रोड पर एक कार में अचानक आग लग गई है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. आग इतनी भीषण थी कि वाहन का अधिकांश हिस्सा राख में बदल गया।

बुरी तरह झुलस चुका था शव :  घटना स्थल पर जांच के दौरान पुलिस को कार के अंदर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला. शव इतनी बुरी तरह झुलस चुका था कि उसकी पहचान करना संभव नहीं हो पाया. कार की नंबर प्लेट भी पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे वाहन के मालिक और ड्राइवर की पहचान में मुश्किल आ रही है. फिलहाल शव को जगराओं के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस : पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि कार रात के समय किसी वस्तु से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. आशंका जताई जा रही है कि टक्कर के कारण कार का दरवाजा जाम हो गया, जिससे ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका और आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस इस मामले को केवल हादसा मानकर नहीं चल रही है. अधिकारियों का कहना है कि वे सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं, जिसमें दुर्घटना के साथ-साथ हत्या की संभावना को भी ध्यान में रखा जा रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. मृतक की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक की मौत : स्कूटी सवार युवक की पेड़ से टकराने से हुई मौत

गढ़शंकर : गुरुवार की रात गढ़शंकर-बंगा सड़क पर 16 वर्षीय युवक की स्कूटी सड़क किनारे पेड़ से टकराने से मौत हो गई। मिरतक की पहचान मनवीर सिंह पुत्र मनी निवासी दघाम के रूप में...
article-image
पंजाब

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला, 1 गिरफ्तार : छात्र का दाहिना फेफड़ा खराब हो गया है और उसे मस्तिष्क की सर्जरी की गई

चंडीगढ़ ” ऑस्ट्रेलिया के द्वीप राज्य तस्मानिया में एक भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया और फिर उसे...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली जरूरतें होंगी स्वच्छ ऊर्जा से पूरी

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 22 जून। प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक करोड़ से अधिक सैलानी वर्ष 2024 की पहली छमाही में हिमाचल पहुंचे : पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा और बेहतर सुविधाएं की जा रहीं सुनिश्चितः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद में ज़बरदस्त उछाल देखने में आया है। प्रदेश ने वर्ष 2024 की पहली छमाही में एक करोड़ से अधिक सैलानियों का आतिथ्य सत्कार किया।...
Translate »
error: Content is protected !!