अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे पंजाबी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी

by

चंडीगढ़ : अमेरिका के इंडियाना राज्य के हेंड्रिक्स काउंटी में हुए एक गंभीर सड़क हादसे के बाद पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपित अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था।

यह दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे इंडियानापोलिस के पश्चिम में हुई।

अमेरिका मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुखदीप सिंह की ओर से चलाए जा रहे सेमी-ट्रक ने कथित तौर पर रेड लाइट जंप की, जिसके बाद एक सफेद पिकअप ट्रक सहित कुल तीन वाहन इस हादसे की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि 64 वर्षीय टेरी नामक पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर ही ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सुखदीप सिंह की इमिग्रेशन स्थिति वैध नहीं थी। इसके बाद उसे इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) के हवाले कर दिया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पंजाब के किस जिले का रहने वाला है।

2018 में अवैध रूप से गया था अमेरिका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुखदीप सिंह वर्ष 2018 में अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था। उस समय वह नाबालिग था और पकड़े जाने के बाद ‘फ्लोर्स कंसेंट डिक्री’ के तहत उसे हिरासत से रिहा कर परिजनों को सौंप दिया गया था। बाद में वह न्यूयार्क में रहा और इस साल जनवरी से इंडियाना के न्यू पैलेस्टाइन इलाके में रह रहा था।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि उसे वर्ष 2025 में नान-डोमिसाइल्ड कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (सीडीएल) जारी किया गया था। नान-डोमिसाइल्ड सीडीएल आमतौर पर उन विदेशी नागरिकों को दिया जाता है जो किसी राज्य के स्थायी निवासी नहीं होते, लेकिन कानूनी तौर पर वहां काम करने के अधिकृत होते हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि यदि वह अवैध रूप से रह रहा था तो उसे यह लाइसेंस कैसे मिला।

ड्राइविंग रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2022 से अब तक उसके नाम पर पांच चालान दर्ज हैं। उस पर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने के आरोप लगे हैं।

लाइसेंस जारी करने पर उठ रहे सवाल

इसके अलावा 8 जनवरी 2026 को एक अन्य दुर्घटना के बाद उस पर बिना बीमा और बिना वैध वाहन पंजीकरण के गाड़ी चलाने का चालान भी हुआ था। इन तथ्यों के सामने आने के बाद लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार 15 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है जिसमें अवैध प्रवासी ट्रक ड्राइवर का नाम सामने आया है। पिछले वर्ष फ्लोरिडा टर्नपाइक पर एक अन्य ट्रक चालक द्वारा कथित लापरवाही से गलत यू-टर्न लेने के कारण एक मिनी वैन ट्रक से टकरा गई थी। उस हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि ट्रक चालक को चोट नहीं आई थी। उस मामले की भी पुलिस ने जांच की थी।

फिलहाल इंडियाना हादसे को लेकर पुलिस और संबंधित एजेंसियां विस्तृत जांच में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों और दस्तावेजों की वैधता की पूरी पड़ताल की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अरोड़ा व आदिया की ओर से वुड पार्क को जाती लिंक रोड के कार्य की शुरुआत, 2.5 करोड़ की लागत से कुछ महीनों में बनेगी ढाई किलोमीटर लंबी सडक़

16 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होगा वुड पार्क, सीधे तौर पर रोजगार के 5 हजार व अप्रत्यक्ष तौर पर 10 हजार से अधिक मौके होंगे पैदा होशियारपुर:  पंजाब सरकार की ओर से...
article-image
पंजाब

मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार दोषी ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त करे केंद्र सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि वक्फ एक्ट में संशोधन का लोकसभा और राज्य सभा में त्रिणमूल कांगेस तथा...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान की अगुआई में सरकार ने माइनिंग साइट्स के लिए नया ऑक्शन सिस्टम लागू किया : जिससे वर्षों से चली आ रही अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी

 चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में खनन क्षेत्र को पारदर्शी, व्यवस्थित और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री मान की सोच...
article-image
पंजाब

डीएपी खाद के विकल्प के रूप में किया जा सकता, ट्रिपल सुपर फास्फेट का उपयोग: मुख्य कृषि अधिकारी

होशियारपुर, 11 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार और किसानों को रबी फसलों की खेती के लिए आवश्यक खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले में एक...
Translate »
error: Content is protected !!