अंतर्राष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का मंडी पहुंचने पर स्वागत

by

एएम नाथ। ​मंडी. : मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आगमन हुआ। जनपद की पावन नगरी में पधारने पर समस्त क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

​इस विशेष अवसर पर राज्यपाल के मंडी सर्किट हाउस पहुँचने पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर देवभूमि में उनका औपचारिक स्वागत किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और रेडक्रॉस सोसायटी की राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी की सदस्य उनकी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी मौजूद रही। यह क्षण प्रदेश की परंपरा और आतिथ्य सत्कार का एक अनुपम उदाहरण रहा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि ​राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति ने इस ऐतिहासिक महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए हैं। सदियों पुराने इस सांस्कृतिक समागम में उनके सम्मिलित होने से उत्सव की सार्थकता और अधिक बढ़ गई है। अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन न केवल महोत्सव को गौरवशाली बनाता है, बल्कि प्रदेश की समृद्ध विरासत और “देव संस्कृति” के संरक्षण हेतु एक नई प्रेरणा भी प्रदान करता है।
​हज़ारों देवी-देवताओं के मिलन के इस महाकुंभ में राज्यपाल की उपस्थिति ने भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण को और अधिक ऊर्जावान बना दिया है। उनके साथ भाजपा विधायक अनिल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, विधायक पूर्ण चंद, विधायक दीप राज, मेयर वीरेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभाएं क्षेत्र और संसाधनों की मोहताज नहीं होती : जयराम ठाकुर

देहरा के दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। देहरा/कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने देहरा स्थित दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतत एवं समावेशी विकास आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक प्राथमिकताओं में से एक : कुलदीप सिंह पठानिया ….बोले विधानसभा अध्यक्ष, कड़े और दूरगामी निर्णय लेने की जरूरत

जनता की आवाज को नीतियों में बदलने का प्रभावी माध्यम है विधायिका : पठानिया एएम नाथ। शिमला/दिल्ली : राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के दसवें सम्मेलन को नई दिल्ली में संबोधित करते हुए मंगलवार...
हिमाचल प्रदेश

ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम में भरे जाएंगे विभिन्न पद – अक्षय शर्मा

ऊना, 7 जून – मैसर्ज़ ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा शुक्रवार, 9 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने की स्व. श्री केवल सिंह पठानिया के परिजनों से मुलाकात

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री केवल सिंह पठानिया के गांव बासा बजीरा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर...
Translate »
error: Content is protected !!