24 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by

26 फरवरी को जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 22 फरवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 27 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 25 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
26 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष प्रातः11:30 बजे बचत भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत सायं 3:30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे।
उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित होने वाले“सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 28 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं सोनम वांगचुक जी के अनशन समाप्त करने के फैसले का स्वागत करता हूं : केजरीवाल….और बोले….सीजेपी से देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का कर दिया आह्वान

नई दिल्ली : समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक मुद्दे  पर 25 दिनों से ज्यादा चले अनशन को समाप्त कर दिया। बीती रात मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवेश वर्मा के खिलाफ आप के आरोपों पर जांच के आदेश : दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई हुई है। चुनावी मैदान में आमने-सामने बीजेपी और आप एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बार आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-चुवाड़ी सुरंग के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष, 2600 करोड़ से बनेगी 13 किलोमीटर लंबी सुरंग, बीओटी आधार पर होगा निर्माण द्रमण-चुवाड़ी-चंबा वाया जोत मार्ग को एनएचएआई के अधीन लाने का होगा प्रयास एएम नाथ। चंबा :; चंबा-चुवाड़ी सुरंग परियोजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शर्तों पर बनेंगे प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क भी और मेडिकल डिवाइस पार्क

शिमला, 16 फरवरी :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क भी लगेगा और मेडिकल डिवाइस पार्क भी, मगर ये पार्क हिमाचल की शर्तों पर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!