शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूल भवनों के किए शिलान्यास

by

कहा, गुणवत्ता एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं ठोस कदम

एएम नाथ। चंबा, 22 फरवरी : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2 करोड़ 25 लाख की धनराशि से निर्मित एवं प्रस्तावित विद्यालय भवनों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। विधायक नीरज नैय्यर इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड में 1 करोड़ 96 लाख की राशि से निर्मित होने वाले विज्ञान खंड का शिलान्यास किया।
उन्होंने दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच में लगभग 29 लाख धनराशि से नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया।
शिक्षा मंत्री ने इससे पहले राइजिंग स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में नए ऑडिटोरियम, क्रिकेट कोर्ट और कन्या छात्रावास गुरुकुल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
रोहित ठाकुर ने अपने प्रवास की निरंतरता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड, राइजिंग स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच में विद्यार्थियों उनके अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में गुणवत्ता युक्त एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।
साथ में उन्होंने ये भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही उत्कृष्ट नीतियों, कार्यक्रमों तथा योजनाओं का परिणाम है कि वर्ष 2021 की तुलना में वर्तमान में प्रदेश की साक्षरता दर 99.30 प्रतिशत है।
रोहित ठाकुर ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि गत तीन वर्षों में शिक्षा विभाग में 7 हजार पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके अतिरिक्त 4 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के राजकीय विधालयों में विद्यार्थियों का नामांकन सर्वाधिक चंबा जिले में है। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चंबा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं।
रोहित ठाकुर ने अपने संबोधन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रथम चरण के तहत प्रदेश में चयनित 42 डे बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण कार्यों को राज्य सरकार द्वारा 112 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
रोहित ठाकुर ने विधायक नीरज नैय्यर
की मांग पर राजकीय उच्च पाठशाला पल्युर के जारी भवन निर्माण को पूर्ण करने के लिए 11 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।
शिक्षा मंत्री ने आयोजित कार्यक्रमों के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड तथा साच और राइजिंग स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड में प्रस्तावित विज्ञान खंड के निर्माण को एक बीघा भूमि दान करने वाली इसरो देवी तथा विद्यालय के शौचालय के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाने वाले सुरजीत कुमार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
उन्होंने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन स्वरूप 15 हजार रुपये की धनराशि प्रदान करने का ऐलान किया।
उन्होंने इस दौरान राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल चंबा की प्रस्तावित भूमि उदयपुर का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का चंबा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के लिए आभार व्यक्त करते हुए विधायक नीरज नैय्यर ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।
नीरज नैय्यर ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में एमसीए, एमबीए, एमकाम तथा एमए सोशियोलॉजी की कक्षाएं आरंभ करने का श्रेय वर्तमान राज्य सरकार को जाता है।
विधायक ने चंबा महाविद्यालय के नए खंड में फर्नीचर, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर इत्यादि के लिए 1 करोड़ 14 लाख की धन राशि उपलब्ध करवाने तथा विभिन्न विद्यालयों में आवश्यक संसाधन और अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दौरान चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत जारी विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
पूर्व विधायक बिलासपुर सदर तिलक राज, जोगिंदर नगर सोहनलाल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी,
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल , पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, उप मंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खाली भवनों के सर्वोत्तम उपयोग के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश : गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाजार की मांग के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

11 पिस्टल और 21 मैगजीन बरामद : फिरोजपुर पुलिस का हथियार तस्करों पर शिकंजा

फिरोजपुर, 14 नवंबर :  फिरोजपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को रोका, लेकिन वह मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। मोटरसाइकिल में 11 पिस्टल और 21...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर रात के अँधेरे में गायब : गढ़शंकर नंगल रोड हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आने वाले करीब आठ टिप्परों के चलान

माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग ओवरलोडिड और बिना माइनिंग के कागजात के रेत बजरी लेकर आने वाले टिप्परों के खिलाफ करवाई में जुटा रहा गढ़शंकर :   गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्पेशल टास्क फाॅर्स द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस की चिकित्सा सुविधा के साथ रेफरल की सुविधा प्रदान करने का निर्णय

जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्धवार्षिक बैठक गत देर सांय आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!