60 वर्षीय महिला के कत्ल का कातिल निकला उसका भतीजा : पुलिस ने आरोपी को हत्या में उपयोग किए 32 बोर के पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, एक दातर सहित किया गिरफ्तार

by

हत्या आरोपी भतीजे को संदेह था कि पिता की मौत चाची द्वारा किए काले जादू के कारण हुयी थी

7 फरवरी को महिंदवाणी में सेवानिवृत एएसआई की पत्नी को गोली मारकर की गई  थी हत्या

गढ़शंकर, 23 फरवरी : गढ़शंकर पुलिस ने  गांव महिंदवाणी में 7 फरवरी को पंजाब पुलिस के सेवानिवृत एएसआई शाम लाल की 60 वर्षीय पत्नी के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए गढ़शंकर पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके भतीजे को ग्रिफ्तार कर लिया और उसके पास से हत्या में उपयोग किए 32 बोर का पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, एक दातर  और एक प्लैटिनम मोटरसाइकिल पीबी 16 एफ 7663 भी बरामद कर लिया है। हत्या के आरोपी भतीजे को संदेह था कि उसके पिता की मौत उसकी चाची द्वारा काला जादू करने से हुयी थी और उसी कारण उसकी दूकान का काम भी नहीं चल रहा था।

जिक्रयोग है कि  एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक द्वारा महिला की हत्या के मामले में जाँच करने व आरोपी को ग्रिफ्तार करने के लिए डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की अगुआई में जाँच टीम का गठन किया था। डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की अगुआई वाली टीम ने मात्र 15 दिन में अंधे कत्ल की गुथी को सुलझा कर आरोपी को ग्रिफ्तार कर लिया।

महिला की हत्या के आरोपी राकेश कुमार के बारे जानकारी देते हुए डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने बताया कि 7 फरवरी को महिंदवाणी गांव में हुए हाई-प्रोफाइल हत्या के आरोपी राकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल निवासी महिंदवानी निवासी को 22 फरवरी को शाम लगभग 7 बजे शाहपुर घाटे से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार को अदालत में पेश किया गया और तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। राकेश कुमार द्वारा हत्या में इस्तेमाल की गई 32 बोर की पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और एक दातर और प्लैटिनम मोटरसाइकिल पी.बी-16-एफ-7663 भी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को सेवानिवृत एएसआई शाम लाल की पत्नी, 60 वर्षीय रचना देवी सुबह 5:30 बजे गांव में ही जब धार्मिक स्थल से मत्था टेककर लौट रही थी तो उसे मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में में धारा 103(1), 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 20 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।
उन्हीनों बताया कि इस मर्डर की जाँच करने और आरोपी को ग्रिफ्तार करने के लिए गठित टीम ने विभिन्न थेओरीज़ पर काम करते हुए इस हाई-प्रोफाइल हत्या का पर्दाफाश किया। उन्हीनों  बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया की वह  हिमाचल प्रदेश के गोंदपुर गांव में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और उसे पूरा संदेह था कि महिंदवाणी निवासी उसकी चाची रचना ने उसके घर में काला जादू किया था, जिसके कारण उसके पिता की मौत हुई थी  और उसकी कपड़ों की दुकान का काम भी नहीं चल रहा था
गई। राकेश कुमार ने 7 फरवरी को अपनी चाची रचना की हत्या करने से पहले भी आरोपी राकेश कुमार ने सुबह  धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जाते समय चाची रचना को दातर से जान से मारने की कोशिश की, लेकिन डर के मारे वह ऐसा नहीं कर पाया। जिसके बाद फिर राकेश कुमार घटना के दो दिन पहले अपनी कार में  पत्नी और बच्चों को अपने ससुराल मैली में छोड़ आया था और कार खराब होने का बहाना बनाकर  हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर  में ढाबे पर कार खराब होने का बहाना बनाकर ढाबे के मालिक कर्म चंद के पास खड़ी कर  दी।  ढाबा मालिक कर्म चाँद से मोटरसाइकिल मांगकर अपने घर आ गया। अगले दिन, 7 फरवरी धार्मिक स्थल पर माथा टैक कर लौट रही  चाची रचना को तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। उनका चेहरा बांध दिया और मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल पहले ही फोन बंद कर दिया था। उन्हीनों बताया कि तीन दिन के रिमांड दौरान पूछताछ कर अन्य पहलुओं की भी जाँच की जाएगी।
फोटो : चाची की हत्या के ग्रिफ्तार आरोपी राकेश कुमार के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रो पदार्थों की रात दिन बढ़ रही कीमतों के विरोध में काले कपडे पहन रखी प्रदर्शन किया

माहिलपुर – पेट्रो पदार्थों की बढ़ रही कीमतों के विरोध में माहिलपुर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने काले कपड़े पहनकर लेबर पार्टी के प्रधान जयगोपाल धीमान की अगुवाई में केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष...
article-image
पंजाब

ट्रक और टिप्पर की टक्कर में दो घायल।

गढ़शंकर : गढ़शंकर में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। रविवार सुबह करीब 4 बजे सिलंडर से भरा ट्रक चंडीगढ़ चौक पर एक...
article-image
पंजाब

शहीद किसान शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ रुपये का सीएम मान ने सौंपा चैक : छोटी बहन को मिली सरकारी नौकरी

 किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान जान गांवाने वाले किसान शुभकरण सिंह को लेकर सीएम भगवंत मान ने शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़...
article-image
पंजाब

पंजाब में जबरन वसूली का खेल शुरू कर रही आप सरकार….. भाजपा व्यापारियों के साथ खड़ी : अनिल सरीन

चंडीगढ़, 22 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल सरीन ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य बदहाली के दौर से गुजर रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!